File Photo 
खेल

'टी20 क्रिकेट में वैश्विक क्रांति लाएंगे सूर्यकुमार यादव' इस आस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर ने की सूर्या की तारीफ

किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली: आस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने भारत के मध्यक्रम बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मार्गदर्शक करार देते हुए कहा कि वह नये खिलाड़ियों की पीढ़ी को अपनी खेल शैली अपनाने के लिये प्रेरित करने के साथ टी20 क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘दूसरे स्तर' पर ले जा सकते हैं। सूर्यकुमार को हाल में आईसीसी का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टी20 अंतरराष्ट्रीय पुरूष क्रिकेटर चुना गया। वह टी20 में एक कैलेंडर वर्ष में 1000 से ज्यादा रन जोड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं।

उन्होंने 2022 में दो शतक और नौ अर्धशतकों से 1164 रन बनाये जिससे वह सिर्फ पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान से पिछड़ गये जिन्होंने 2021 में 1326 रन बनाये थे। पोंटिंग ने शुक्रवार को आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि कौशल के हिसाब से और नयापन लाने के हिसाब से मैंने खेल में (सूर्यकुमार से) बेहतर कोई खिलाड़ी नहीं देखा है।''

उन्होंने कहा, ‘‘वह जो कुछ भी करेगा, काफी खिलाड़ी उसके जैसा करने की कोशिश करेंगे जिससे पूरी दुनिया में टी20 प्रारूप में कौशल का एक दूसरा ही स्तर देखने को मिलेगा। '' पोंटिंग ने कहा, ‘‘किसी ने इस साल (2022) आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) के दौरान कहा था कि कुछ ऐसे खिलाड़ी भी होंगे जो वैसा ही करने की कोशिश करेंगे जो सूर्यकुमार कर रहा है और यह देखना शानदार होगा।''

पोंटिंग ने छोटे प्रारूप में सूर्यकुमार को नयापन लाने वाला क्रिकेटर भी करार किया और उनकी बल्लेबाजी की तुलना दक्षिण अफ्रीका के सफेद गेंद के विशेषज्ञ एबी डिविलियर्स और पूर्व आस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट से की। उन्होंने कहा, ‘‘वह इस समय किसी भी अन्य खिलाड़ी से बेहतर कर रहा है। हम ऐसे खिलाड़ियों की बात करते हैं जो 360 डिग्री (चारों ओर) रन जुटा सकते हैं तो वह इसमें माहिर है, वह विकेटकीपर के पीछे की ओर फाइन लेग में रन जुटा रहा है जो शानदार है। ''(एजेंसी)

क्या राजनीति में आएंगी तृषा कृष्णन? CM विजय के नाम से जुड़ी चर्चा के बीच समर्थकों ने लॉन्च किया नया फोरम

दिल्ली-NCR की हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केवल BS-6 वाहनों की होगी एंट्री; पड़ोसी राज्यों से मांगी रिपोर्ट

Kal Ka Mausam: 24 नवंबर को किन राज्यों में होगी भारी बारिश और कहां सताएगी ठंड? इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

हिंदू राजा के बेटे ने अपनाया था इस्लाम! लश्कर आतंकी फैसल नदीम ने अपने पूर्वजों को लेकर किया दावा

खुद को बाहुबली समझना बंद करें...बिहार के सेशन जज को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- नीयत सही पर तरीका गलत