File Photo 
खेल

स्टीव स्मिथ 29वें टेस्ट शतक से ब्रैडमैन की बराबरी पर

मृणाल पाठक

पर्थ: ऑस्ट्रेलिया ई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ (Steve Smith) गुरूवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरूआती क्रिकेट टेस्ट में सैकड़ा जड़कर अपने देश के महानतम क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन के 29 शतक की बराबरी की। स्मिथ लंच तक 114 रन बना चुके थे जिससे ऑस्ट्रेलिया ई टीम ने शुरूआती टेस्ट में शिकंजा कस दिया है जिसमें मार्नस लाबुशेन (204 रन) के दोहरे शतक की भूमिका अहम रही जो दूसरे दिन लंच से पहले आउट होने वाले खिलाड़ी रहे। 

लंच ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया  ने तीन विकेट पर 402 रन बना लिये थे। लाबुशेन के आउट होने के साथ उनकी और स्मिथ की तीसरे विकेट के लिये 251 रन की साझेदारी का अंत हुआ। लाबुशेन को 132 और 194 रन के स्कोर रन पर जीवनदान मिला था। 

ऑस्ट्रेलिया  ने दो विकेट पर 293 रन से खेलना शुरू किया था तब लाबुशेन 154 और स्मिथ 59 रन पर खेल रहे थे। स्मिथ ने अपने 88वें टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ई महान बल्लेबाज ब्रैडमैन के शतकों की बराबरी की। ऑस्ट्रेलिया के लिये केवल रिकी पोंटिंग (41), स्टीव वॉ (32) और मैथ्यू हेडन (30) के ही उनसे ज्यादा शतक हैं। (एजेंसी)

क्या राजनीति में आएंगी तृषा कृष्णन? CM विजय के नाम से जुड़ी चर्चा के बीच समर्थकों ने लॉन्च किया नया फोरम

दिल्ली-NCR की हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केवल BS-6 वाहनों की होगी एंट्री; पड़ोसी राज्यों से मांगी रिपोर्ट

Kal Ka Mausam: 24 नवंबर को किन राज्यों में होगी भारी बारिश और कहां सताएगी ठंड? इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

हिंदू राजा के बेटे ने अपनाया था इस्लाम! लश्कर आतंकी फैसल नदीम ने अपने पूर्वजों को लेकर किया दावा

खुद को बाहुबली समझना बंद करें...बिहार के सेशन जज को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- नीयत सही पर तरीका गलत