पाकिस्तान क्रिकेट टीम  सोर्स- सोशल मीडिया
खेल

शादाब खान ने इंग्लैड के खिलाफ लाहौर में रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Shadab Khan World Record ODI: पाकिस्तान के ऑलराउंडर शादाब खान ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ ट्राई सीरीज के मुकाबले में 113 रनों की नाबाद पारी खेलकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया और पाक टीम को जीत दिला दी।

राहुल उपाध्याय

Highlights:

  • ट्राई सीरीज में पाकिस्तान ने रविवार को इंग्लैंड को हराया

  • शादाब के बल्ले से 9 साल के लंबे इंतजार के बाद निकला पहला वनडे शतक

  • शादाब खान ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार 113 रनों की पारी खेली

Pakistan vs England Tri Series 2026: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑलराउंडर शादाब खान ने बीते रविवार को वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ऐसा ऐतिहासिक महा-रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है।

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए वनडे ट्राई सीरीज के मुकाबले में शादाब खान ने न सिर्फ टीम को एक हारी हुई बाजी जिताई, बल्कि नंबर 8 या उससे नीचे के क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए वनडे इतिहास की सबसे बड़ी पारी खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। साल 2017 में डेब्यू करने वाले शादाब के बल्ले से 9 साल के लंबे इंतजार के बाद यह पहला वनडे शतक निकला है।

131 पर 8 विकेट खोकर संकट में था पाकिस्तान

दरअसल, 242 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी। जब शादाब खान क्रीज पर उतरे, तब टीम 103 रनों पर 6 विकेट गंवा चुकी थी। देखते ही देखते स्कोर 131 रन पर 8 विकेट और फिर 154 रनों पर 9 विकेट हो गया।

एक समय तो ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान यह मैच बेहद शर्मनाक तरीके से हार जाएगा। पाकिस्तान की ओर से दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर साद बैग (32 रन) का था, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बाकी बल्लेबाज कितने बेबस नजर आए।

10वें विकेट के लिए 89 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी

एक समय जब जीत नामुमकिन लग रही थी, तब शादाब खान को आखिरी विकेट के रूप में हारिस राउफ का साथ मिला। दोनों के बीच 10वें विकेट के लिए 89 रनों की चमत्कारी साझेदारी हुई। इस साझेदारी की सबसे खास बात यह रही कि इसमें से 81 रन अकेले शादाब खान ने ठोके।

शादाब ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 113 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 13 शानदार चौके और 5 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। पाकिस्तान ने 47.1 ओवर में 9 विकेट खोकर 243 रन बनाए और 1 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की।

शादाब ने तोड़ा इन दो खिलाड़ियों का वर्ल्ड रिकॉर्ड

आपको बता दें कि वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में नंबर 8 या इससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए आज तक कोई भी बल्लेबाज 110 रन के आंकड़े को नहीं छू सका था। शादाब ने नाबाद 113 रन बनाकर इतिहास रच दिया।

इससे पहले यह रिकॉर्ड आयरलैंड के सिमी सिंह और बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज के नाम था, जिन्होंने 100-100 रनों की शतकीय पारियां खेली थीं। वहीं इंग्लैंड के क्रिस वोक्स और सैम करन 95-95 रनों की पारियों के साथ इस सूची में शामिल थे।

इंग्लैंड की लगातार दूसरी हार, बेन का शतक बेकार

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम 46.4 ओवरों में 241 रनों पर सिमट गई थी। इंग्लैंड के लिए बेन डकेट ने शानदार शतकीय पारी खेली, लेकिन उनकी मेहनत पर शादाब के तूफान ने पानी फेर दिया। इस हार के साथ ही त्रिकोणीय सीरीज में इंग्लैंड को लगातार दूसरी करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है।

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में 8 साल बाद फैसला आज, अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला

मोदी का बाप भी जाएगा... खरगे के बयान पर केस दर्ज, BJP का देशव्यापी प्रदर्शन आज, पुतला भी जलाएगी पार्टी

LPG सिलेंडर की सप्लाई पर संकट के बादल! दिल्ली में वितरकों का प्रदर्शन, हड़ताल हुई तो बढ़ सकती है परेशानी

सरकार का दबाव, कॉलेजियम में मतभेद और जजों की नियुक्ति…जस्टिस कौल की किताब में चंद्रचूड़ को लेकर क्या दावा?

BJP-RSS को पवन खेड़ा ने घेरा, लगाया खरगे के अपमान का आरोप; बोले-देश सब देख रहा है