साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया) 
खेल

देश के लिए 37 साल में संन्यास से की वापसी, T20 World Cup से पहले इस खिलाड़ी ने जीता करोड़ों फैंस का दिल

Shabnim Ismail: शबनीम इस्माइल ने संन्यास से वापसी करते हुए महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए साउथ अफ्रीका टीम में जगह बनाई है। 37 वर्षीय तेज गेंदबाज की वापसी से फैंस उत्साहित हैं।

संजय सिंह बिष्ट

Shabnim Ismail Withdraws Retirement: क्रिकेट की दुनिया से इस वक्त एक ऐसी खबर आ रही है, जिसने करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया है। दरअसल, Women's T20 World Cup 2026 के लिए साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। इसी कड़ी में साल 2023 में संन्यास ले चुकीं 37 साल की तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल को विश्व कप की टीम में जगह मिली है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका का यह फैसला सभी फैंस को चौंका रहा है। फिलहाल 15-सदस्यीय टीम की कप्तानी लौरा वोल्वार्ड्ट करेंगी।

113 टी20 मैचों में 123 विकेट ले चुकीं इस्माइल नई गेंद से अपनी पुरानी जोड़ीदार मारिजेन कैप के साथ जुड़ेंगी। कैप बीमारी से उबरकर वापस कर रही हैं। पूर्व कप्तान डेन वैन नीकेर्क ने भी संन्यास से वापसी के बाद से नौ अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन्हें भी टीम में चुना गया है।

टीम की कप्तानी लॉरा वोल्वार्ड करेंगी। मुख्य नामों में ताजमिन ब्रिट्स, सुने लुस, क्लो ट्रायोन और अयाबोंगा खाका शामिल हैं। विस्फोटक फिनिशर और पूर्व अंडर-19 कप्तान कायला रेनेके अपना पहला टी20 विश्व कप खेलेंगी। विकेटकीपर बल्लेबाज कराबो मेसो को भी टीम में जगह मिली है। एनेके बॉश, जिन्होंने पिछले टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका को फाइनल तक पहुंचाया था, इस बार टीम में जगह नहीं बना पाई हैं।

शबनीम का आना मायने रखता है- क्रिकेट साउथ अफ्रीका

क्रिकेट साउथ अफ्रीका की एक प्रेस रिलीज में मुख्य कोच मंडला माशिम्बी ने कहा, "शबनीम जैसी खिलाड़ी का वापस आना टीम के लिए बहुत मायने रखता है। उनमें अभी भी साउथ अफ्रीका का प्रतिनिधित्व करने और टीम को कुछ खास उपलब्धि दिलाने में मदद करने की कितनी ललक है। हमें मारिजेन, डेन और कराबो जैसी खिलाड़ियों को टीम में शामिल किए जाने की भी खुशी है।"

महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम

लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसेन, शबनीम इस्माइल, सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), मारिजेन कैप, अयाबोंगा खाका, सुने लुस, काराबो मेसो (विकेटकीपर), नॉनकुलुलेको म्लाबा, कायला रेनेके, टुमी सेखुखुने, क्लो ट्रायन और डेन वैन नीकेर्क।

महिला टी20 विश्व कप 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड में खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका ग्रुप 1 में शामिल है। इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, भारत, नीदरलैंड, और पाकिस्तान शामिल हैं। दक्षिण अफ्रीका 13 जून को मैनचेस्टर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे