File Photo 
खेल

संजू सैमसन हुए चोटिल, श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में खेलना मुश्किल

किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली: श्री लंका के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन चोटिल हो गए है। ऐसे में उनका श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में खेलना मुश्किल है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, मुंबई में तीन जनवरी को खेले गए पहले मुकाबले के दौरान सैमसन चोटिल हो गए थे। संजू सैमसन के घुटने में चोट लगी है।

संजू सैमसन की चोट कितनी गंभीर है यह तो अभी मालूम नहीं चल पाया है।वह घुटने में समस्या के कारण टीम इंडिया के साथ दूसरे टी20 मैच के लिए पुणे नहीं गए हैं। सैमसन अभी मुंबई में ही हैं और उनका वहां स्कैन कराया जाएगा। हालांकि, बीसीसीआई ने संजू सैमसन के रिप्लेसमेंट का एलान नहीं किया है।

बता दें कि, कल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए मुकाबले में श्रीलंकाई टीम के पारी में डाइव लगाकर कैच पकड़ने के समय सैमसन को चोट लगी। मैच के दौरान उन्हें चोट के बारे में पता नहीं चला। मैच ख़त्म होने के बाद सैमसन को सूजन का अनुभव हुआ। 

बात करें सैमसन के रिप्लेसमेंट की तो उनके अलावा टीम इंडिया के पास राहुल त्रिपाठी और ऋतुराज गायकवाड़ मौजूद हैं। ऐसे में राहुल त्रिपाठी के नंबर चार पर खेलने की संभावना ज्यादा है। चूंकि,उनके पास मिडिल ऑर्डर में खेलने का अनुभव है। टीम में विकेटकीपिंग का दारमदार ईशान किशन के पास ही रहेगा। बता दें कि, ईशान को इस सीरीज के लिए मुख्य विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर चुना गया है।

एक बार फिर अधूरा रह सकता सपना!

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का चोटिल होना उनके लिए भी बड़ा झटका है। सैमसन के पास ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में खुद को साबित करने का बड़ा मौका था लेकिन ऐसे में चोट से बाहर रहते है और मैच नहीं खेलते हैं तो टीम इंडिया में जगह पक्की करने का उनका सपना एक बार फिर अधूरा रह सकता है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन

कहीं इंडिया गेट तो कहीं पवई झील के ऊपर दिखा चांद का जादू, 8 तस्वीरों में देखें Full Moon का नजारा

UP Politics: विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी की पहली सूची जारी, जानिए किस सीट से किसे मिला टिकट

कार्तिक पूर्णिमा पर दिल्ली से मुंबई तक आसमान में चमका चांद, वीडियो में देखें देशभर का खूबसूरत नजारा

Trump Tariff Plan: भारत और चीन पर फिर टैरिफ बम फोड़ने की तैयारी में ट्रंप, जानिए किस देश पर कितनी पड़ेगी मार