File photo 
खेल

रोहित शर्मा लंबी अवधि के लिए कप्तानी का विकल्प नहीं: सरनदीप सिंह

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व चयनकर्ता सरनदीप सिंह ने कहा कि सीमित ओवरों की क्रिकेट में विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा कप्तानी के लिये पहली पसंद हैं लेकिन वे लंबे समय तक इस पद पर नहीं रह पाएंगे। विराट कोहली विश्व कप के बाद टी20 टीम की कप्तानी छोड़ देंगे और उनके स्थान पर रोहित का कप्तान बनना तय है। 

अब वनडे की कप्तानी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं और सरनदीप ने कहा कि रोहित इस पद के लिये उपयुक्त हैं लेकिन वे छोटी अवधि के लिये ही यह भूमिका निभा पाएंगे। सरनदीप ने पीटीआई से कहा, ‘‘रोहित एक अच्छा विकल्प है (सीमित ओवरों की टीम की कप्तानी के लिये), वह आपके सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से है। 

चयन समिति को यह निर्णय लेना है कि क्या उन्हें कुछ वर्षों (2023 एकदिवसीय विश्व कप तक) के लिए कप्तान बनाया जाए या ऐसे खिलाड़ी को जिम्मेदारी सौंपी जाए जो लंबे समय तक टीम का नेतृत्व कर सकता है।'' उन्होंने कहा, ‘‘अगर वे बहुत आगे के बारे में सोच रहे हैं तो केएल राहुल और ऋषभ पंत अच्छे विकल्प हो सकते हैं।'' (एजेंसी)

2029 की तैयारी में जुटी BJP, नितिन नबीन की नई टीम का आज होगा ऐलान, 33% महिला आरक्षण से बदलेगा संगठन का खेल

CGL परीक्षा और CBI जांच पर अड़े छात्र, आज सोरेन सरकार के साथ आर-पार की बातचीत, क्या टलेगा 20 अगस्त का घेराव?

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच