खेल

भीषण हादसे के बाद ऋषभ पंत ने पहली बार दिया अपना हेल्थ अपडेट, वापसी करने पर कही ये बात

काजल चोपड़े

नई दिल्ली: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का पिछले साल एक्सीडेंट हुआ था। वहीं, अब उन्होंने खुद अपनी रिकवरी का बड़ा अपडेट दिया है। ऋषभ पंत धीरे धीरे रिकवर हो रहे है। हाल ही में सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपनी हेल्थ (Health Update) के बारे में बता रहे हैं। 

पंत ने दिया अपनी हेल्थ पर अपडेट

हाल ही में बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) पर दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitlas) का मैच खेला जाने वाला है। इस मैच से पहले उन्होंने अपनी टीम के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपनी हेल्थ के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि, 'मैं अच्छे से रिकवर कर रहा हूं और दिन प्रतिदिन बेहतर महसूस कर रहा हूं।' हालांकि, इस दौरान उन्होंने अपनी वापसी को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। 

अच्छे से रिकवर हो रहे ऋषभ पंत

इस दौरान ऋषभ पंत ने टीम को लेकर कहा कि, 'मैं अच्छे से रिकवर हो रहा हूं और हर दिन बेहतर महसूस कर रहा हूं। मैं यहां राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में आया था और दिल्ली कैपिटल्स टीम भी यहां है, तो मैं टीम से मिला।' उन्होंने आगे कहा कि, 'मैंने देखा कि टीम कैसे अभ्यास कर रही है। मुझे इसकी कमी खल रही है लेकिन मेरा दिल दिमाग टीम के साथ है। मैं उन्हें अगले मैच के लिए शुभकामनाएं देता हूं।'

मालूम हो कि, ऋषभ पंत का 30 दिसंबर 2022 को एक्सीडेंट हुआ था। इस भीषण हादसे में वह बाल-बाल बचे। इस एक्सीडेंट में उनकी कार पूरी तरह जलाकर खाक हो गई थी। मालूम हो कि, इसके चलते वह लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। वह इस साल के आईपीएल में भी दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ नहीं जुड़ पाए हैं।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट

PM मोदी ने याद किए महाराष्ट्र के तीन आदिवासी वीर, जानिए राघोजी भांगरे, भागोजी नाईक और बाबूराव शेडमाके की कहानी