खेल

कार एक्सीडेंट में बाल-बाल बचे ऋषभ पंत, हादसे के बाद मदद के बजाय युवक ने किया बैग पर हाथ साफ

काजल चोपड़े

देहरादून: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत (Rishabh Pant Car Accident) का आज सुबह कार एक्सीडेंट हुआ। वह दिल्ली से रुड़की जा रहे थे। तब उनकी बीएमडब्ल्यू कार (BMW Car) रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के पास हादसे का शिकार हुई। इस हादसे के बाद उनकी कार में आग लग गई। ऋषभ को काफी चोट आई है। वहीं, उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल लाया गया है। लेकिन, इस हादसे के बाद कुछ लड़को ने उनकी मदद करने के बजाय ऋषभ के बैग पर हाथ साफ़ कर लिया। 

मिली हुई जानकारी के अनुसार, यह हादसा नारसन बॉर्डर हुआ। ऋषभ पंत (Rishabh Pant Car Accident) की कार बॉर्डर पर लगे हुए मिट्टी के ढेर की चपेट आ गई और अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हुई। प्रत्यक्षदर्शी कुशल वीर ने बताया कि ऋषभ जब दिल्ली से रुड़की की तरफ आ रहे थे, तभी अचानक उनकी कार मिट्टी के बड़े ढेर से टकरा गई। इसके बाद कार अनियंत्रित हो गई और कार रेलिंग के खंभों को तोड़ते हुए करीब 200 मीटर रगड़ते हुए आगे तक चली गई। इस दौरान ऋषभ की कार कई बार पलटी और कार में आग लग गई।

हालांकि, ऋषभ पंत  (Rishabh Pant Car Accident) ने खुद को बाहर निकालने की कोशिश की। लेकिन, उन्हें काफी चोट लगी हुई थी। इस दौरान उनके पास कुछ लड़के आए। इन लड़को ने ऋषभ की मदद करने के बजाय उनके बैग से रूपये लिए वहां से भाग गए। हालांकि, माना जा रहा है की, इन लड़कों ने ही पुलिस को सूचना दी और एम्‍बुलेंस मौके पर पहुंची।

बता दें कि, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषभ पंत के बारे में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए उनके समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, उनके इलाज का खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली है। 

क्या राजनीति में आएंगी तृषा कृष्णन? CM विजय के नाम से जुड़ी चर्चा के बीच समर्थकों ने लॉन्च किया नया फोरम

दिल्ली-NCR की हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केवल BS-6 वाहनों की होगी एंट्री; पड़ोसी राज्यों से मांगी रिपोर्ट

Kal Ka Mausam: 24 नवंबर को किन राज्यों में होगी भारी बारिश और कहां सताएगी ठंड? इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

हिंदू राजा के बेटे ने अपनाया था इस्लाम! लश्कर आतंकी फैसल नदीम ने अपने पूर्वजों को लेकर किया दावा

खुद को बाहुबली समझना बंद करें...बिहार के सेशन जज को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- नीयत सही पर तरीका गलत