4 दिसंबर को सांसद प्रिया सरोज संग सात फेरे लेंगे रिंकू सिंह सोर्स- सोशल मीडिया
खेल

Rinku Singh Wedding: 4 दिसंबर को सांसद प्रिया सरोज संग सात फेरे लेंगे रिंकू सिंह, लखनऊ में होगी शादी

Rinku Singh Marriage: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह 4 दिसंबर 2026 को सपा सांसद प्रिया सरोज के साथ लखनऊ के होटल रमाडा में शादी करेंगे। आइए जानते है बरात और मेहमानों की पूरी डिटेल।

राहुल उपाध्याय

Highlights:

  • क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज शादी करने जा रहे हैं।

  • दोनों 4 दिसंबर 2026 को सात फेरे लेंगे।

  • शादी का भव्य समारोह लखनऊ में आयोजित होगा।

Rinku Singh Wedding Date: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह बहुत जल्द दूल्हा बनने जा रहे हैं। वह आगामी 4 दिसंबर 2026 को मछलीशहर से समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद प्रिया सरोज के साथ सात फेरे लेंगे।

जून 2025 में सगाई के बाद से ही फैंस को इस शादी का बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म होने जा रहा है। शादी का भव्य समारोह नवाबों के शहर लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें खेल, राजनीति और सिनेमा जगत की तमाम बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी।

लखनऊ जाएगी बरात, 50-60 खास मेहमान होंगे शामिल

दरअसल, रिंकू सिंह की बरात उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से लखनऊ के लिए रवाना होगी। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, बरात में बेहद करीबी लोगों को ही शामिल किया जा रहा है। इसके लिए लगभग 50 से 60 खास मेहमानों की सूची तैयार की जा रही है, जिसमें रिंकू के परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और उनके बचपन के करीबी दोस्त शामिल हैं।

मां ने बहू प्रिया के लिए खरीदी खास पीले रंग की साड़ी

आपको बता दें कि रिंकू सिंह के घर पर शादी की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। शादी की शॉपिंग को लेकर परिवार में खासा उत्साह है। रिंकू की मां ने अपनी होने वाली बहू सांसद प्रिया सरोज के लिए एक बेहद खूबसूरत 'पीले रंग की खास साड़ी' खरीदी है। इस खरीदारी के दौरान रिंकू की बड़ी भाभी और बहन नेहा भी उनके साथ मौजूद रहीं।

क्रिकेटर और सांसद की शादी में पहुंचेंगे ये VVIP मेहमान

लखनऊ में होने वाले इस हाई-प्रोफाइल विवाह समारोह में देश की कई जानी-मानी हस्तियां नजर आएंगी। मेहमानों की लिस्ट में बॉलीवुड सुपरस्टार और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मालिक शाहरुख खान, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, रोहित शर्मा और बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का नाम शामिल है।

होटल रमाडा में होंगे सात फेरे, अलीगढ़ में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज 4 दिसंबर को लखनऊ के प्रसिद्ध रमाडा होटल में शादी के बंधन में बंधेंगे। लखनऊ में शादी की रस्में पूरी होने के बाद अलीगढ़ में एक भव्य रिसेप्शन (प्रीतिभोज) का आयोजन किया जाएगा। अलीगढ़ में रिसेप्शन के लिए होटल यश रेजीडेंसी, पारस ज्योति या गोल्डन स्टोन में से किसी एक वेन्यू को फाइनल किया जा सकता है।

उतार-चढ़ाव भरा रहा शादी की तारीख तक का सफर

दोनों की शादी का सफर काफी भावुक और उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। जून 2025 में लखनऊ के सेंट्रम होटल में दोनों की सगाई हुई थी। इसके बाद दिसंबर 2025 और फिर फरवरी 2026 में शादी की चर्चाएं हुई, लेकिन क्रिकेट शेड्यूल और इसी साल 27 फरवरी को रिंकू के पिता खानचंद के अचानक निधन के कारण शादी की तारीखों को आगे बढ़ाना पड़ा था। फिलहाल रिंकू सिंह भारत-ए टीम के उपकप्तान के रूप में कतर रवाना हो गए हैं, और वहां से लौटते ही वह शादी के मंडप में बैठेंगे।

क्या नए साल में आपके पुराने चेकबुक काम में नहीं आएंगे; Cheque Book के नए नियम को लेकर RBI ने किया क्लियर

उत्तर भारत में जल्द पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों के मौसम में हो रहा बड़ा उलटफेर

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल