खेल

बलात्कार के आरोपी स्टार क्रिकेटर संदीप लामिछाने को राहत, 20 लाख रुपये की जमानत पर होंगे रिहा

शुभम सोनडवले

काठमांडू. नेपाल के स्टार क्रिकेटर संदीप लामिछाने (Sandeep Lamichhane) को 17 वर्षीय नाबालिग से बलात्कार के मामले (Rape Case) में राहत मिली है। यहां की एक अदालत ने आरोपी लामिछाने की जमानत रिहाई का आदेश जारी किया है। उन्हें कल 20 लाख रुपये की जमानत पर रिहा किया जाएगा। हालांकि, अदालत ने लामिछाने की विदेश यात्रा पर कुछ शर्तों के साथ रोक लगा दी है।

https://twitter.com/ANI/status/1613528442036973570?cxt=HHwWhMDT6bbks-QsAAAA

गौरतलब है 6 सितंबर को एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने नेपाल की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के तत्कालीन कप्तान संदीप लामिछाने के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाते हुए एक FIR दर्ज कराई थी। इस शिकायत के 2 दिन बाद लामिछाने के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। उसी दिन नेपाल क्रिकेट संघ (CAN) ने लामिछाने को टीम से भी निलंबित कर दिया था।

नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया कि, क्रिकेटर ने अगस्त (2021) महीने में एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। 21 अगस्त को संदीप कथित तौर पर लड़की को काठमांडू और भक्तपुर के विभिन्न स्थानों पर ले गया। उसी रात काठमांडू के एक होटल में उसके साथ बलात्कार किया।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन

कहीं इंडिया गेट तो कहीं पवई झील के ऊपर दिखा चांद का जादू, 8 तस्वीरों में देखें Full Moon का नजारा

UP Politics: विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी की पहली सूची जारी, जानिए किस सीट से किसे मिला टिकट

कार्तिक पूर्णिमा पर दिल्ली से मुंबई तक आसमान में चमका चांद, वीडियो में देखें देशभर का खूबसूरत नजारा

Trump Tariff Plan: भारत और चीन पर फिर टैरिफ बम फोड़ने की तैयारी में ट्रंप, जानिए किस देश पर कितनी पड़ेगी मार