टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल (फोटो सोर्स सोशल मीडिया)  
खेल

राफेल नडाल ने बर्लिन में होने वाले लेवर कप से नाम वापिस लिया

टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने अगले सप्ताह बर्लिन में होने वाले लेवर कप से नाम वापिस ले लिया है। उनके इस फैसले से यह अस्पष्ट हो गया है कि स्पेन का यह महान टेनिस खिलाड़ी आगे कब खेलेगा।

रीना पंवार

बर्लिन : पूर्व विश्व नंबर एक दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने अगले सप्ताह बर्लिन में होने वाले लेवर कप से नाम वापिस ले लिया है। उनके इस फैसले से यह अस्पष्ट हो गया है कि स्पेन का यह महान टेनिस खिलाड़ी आगे कब खेलेगा। इससे पहले लेवर कप से ही रोजर फेडरर ने भी 2022 में टेनिस को अलविदा कहा था। उन्होंने युगल में नडाल के साथ खेला था।

रफेल नडाल ने पेरिस ओलंपिक के बाद से अब तक कोई मैच नहीं खेला है। पेरिस ओलंपिक में खेले गए मैच में वे दूसरे दौर में नोवाक जोकोविच से हार गए थे। इसके बाद इस खिलाड़ी ने अपनी फिटनेस संबंधी परेशानियों के कारण अमेरिकी ओपन में भी भाग नहीं लिया था। इस दिग्गज स्पेनिश खिलाड़ी ने तब कहा था कि वे बर्लिन में होने वाले लावेर कप में वापसी के लिए तैयारी कर रहे हैं।

टीम यूरोप के समर्थक हैं नडाल

लेवर कप से नाम वापिस लेने पर राफेल नडाल ने कहा,‘‘ मुझे यह बताते हुए निराशा हो रही है कि मैं अगले सप्ताह बर्लिन में लावेर कप नहीं खेल सकूंगा । यह टीम स्पर्धा है और मैं टीम यूरोप का समर्थक हूं । मुझे वही करना है जो टीम के लिये सर्वश्रेष्ठ है और इस समय दूसरे खिलाड़ी हैं जो टीम को जिता सकते हैं ।''  उन्होंने कहा, " लेवर कप खेलने से मेरी कई बेहतरीन यादें जुड़ी हैं और मैं अपने साथियों व कैप्टन के तौर पर ब्योर्न बोर्ग के साथ उनके अंतिम वर्ष में होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। मैं टीम यूरोप को शुभकामनाएं देता हूं और दूर से ही उनका उत्साहवर्धन करूंगा।"

बर्लिन में खेला जाएगा लेवर कप

इस दौरान 38 वर्ष के इस खिलाड़ी ने इस बारे में कुछ नहीं कहा कि उनकी फिटनेस कैसी है या वह आगे कब खेलेंगे। ज्ञात हो कि बाईस बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन राफेल नडाल ने पिछले महीने अमेरिकी ओपन में भाग नहीं लिया था। लेवर कप 20 से 22 सितंबर के बीच अगले सप्ताह बर्लिन के उबेर एरिना में खेला जायेगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

TMC के ममता और ऋतब्रत बनर्जी दोनों गुटों ने दिए नए नाम और चुनाव चिह्न, अब चुनाव आयोग सुनाएगा फैसला

रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, BJP यात्रा में हो रहे थे शामिल, AAP से जुड़े 3 लोग पकड़े

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते