पीवी सिंधु  (सोर्स- सोशल मीडिया)
खेल

पीवी सिंधु का विजयी आगाज, सीधे गेमों में जीत के साथ वर्ल्ड चैंपियनशिप के राउंड ऑफ 32 में पहुंचीं

BWF World Championship: पीवी सिंधु ने आयरलैंड की सोफिया नोबल को सीधे गेमों में हराकर बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 अभियान की विजयी शुरुआत के राउंड ऑफ 32 में प्रवेश कर लिया है।

सृष्टि मौर्य

PV Sindhu Defeats Sophia Noble Score: पूर्व चैंपियन पीवी सिंधु ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। सोमवार को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सिंधु ने आयरलैंड की सोफिया नोबल को सीधे गेमों में 21-7, 21-11 से हराकर महिला सिंगल्स के राउंड ऑफ 32 में जगह बना ली।

पीवी सिंधु की शानदार शुरुआत

दुनिया की 9वें नंबर की खिलाड़ी सिंधु ने शुरुआत से ही मुकाबले पर पकड़ बना ली। उन्होंने पहले गेम में 8-0 की बढ़त हासिल की और नोबल को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। सिंधु ने शानदार रैलियां खेलते हुए पहला गेम 21-7 से अपने नाम किया।

दूसरे गेम में नोबल ने बेहतर खेल दिखाया और कुछ समय तक सिंधु को टक्कर दी। इंटरवल तक सिंधु सिर्फ तीन अंकों से आगे थीं। हालांकि, इसके बाद भारतीय स्टार ने अपनी रफ्तार बढ़ाई और अगले 13 में से 10 अंक जीतकर मुकाबला पूरी तरह अपने पक्ष में कर लिया। सिंधु ने दूसरा गेम 21-11 से जीतते हुए मैच अपने नाम किया।

क्या बोलीं पीवी सिंधु?

जीत के बाद पीवी सिंधु ने कहा कि उनका ध्यान अपने खेल पर था। उन्होंने कहा कि भारत में दर्शकों के सामने खेलना और उनका समर्थन मिलना काफी अच्छा लगा, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा। टूर्नामेंट के आयोजन की तारीफ करते हुए सिंधु ने कहा कि हालात चाहे जैसे भी हों, वॉलंटियर्स, सपोर्ट स्टाफ, सरकार और निश्चित रूप से बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने बहुत मेहनत की है।

मैं उनकी तारीफ करती हूं, क्योंकि भले ही पहले बहुत-सी बातें सुनी गई हों, लेकिन उसके बावजूद उन्होंने जो काम किया और उसे जिस तरह से अंजाम दिया, वह काबिल-ए-तारीफ है। हम यहां बेहतरीन सुविधाएं देख रहे हैं - पानी की व्यवस्था से लेकर वॉशरूम, चेंजिंग रूम और कोर्ट की स्थितियों तक - सब कुछ शानदार ढंग से किया गया है।

कनाडा खिलाड़ी से होगा सामना

ये सिंधु का वर्ल्ड चैंपियनशिप में 10वां अभियान है। 2019 में विश्व चैंपियन रह चुकीं सिंधु के नाम 2016 ओलंपिक का सिल्वर और 2020 ओलंपिक का ब्रॉन्ज मेडल भी है।

अब राउंड ऑफ 32 में सिंधु का सामना कनाडा की दुनिया की 49वें नंबर की खिलाड़ी वेन यू झांग से होगा। भारतीय स्टार की नजर अब अगले दौर में जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में आगे बढ़ने पर होगी।

विपक्ष का दोहरा चरित्र बेनकाब! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध मार्च पर एकनाथ शिंदे का बड़ा हमला

BJP की राज्यसभा लिस्ट से बढ़ी कैबिनेट फेरबदल की चर्चा, हरदीप पुरी और BL वर्मा की मंत्रिमंडल से होगी छुट्टी?

महिला पत्रकार से यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच ACP विवेक भगत प्रमोट, बने एडिशनल DCP

पहले कहा थैंक्यू अब बोले उतनी परफेक्ट नहीं महाराष्ट्र पुलिस, बदले अभिजीत दिपके के सुर, करेंगे PC

Akash Anand BSP Return: आकाश आनंद की बसपा में फिर से वापसी, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक