पीवी सिंधू (फोटो-सोशल मीडिया) 
खेल

BWF World Championships के क्वार्टर फाइनल में पहुंची पीवी सिंधु, वर्ल्ड नंबर-2 वांग झी को दी मात

BWF World Championships: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड नंबर-2 वांग झी यी को हराकर बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

उज्जवल सिन्हा

BWF World Championships: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए गुरुवार को यहां विश्व की दूसरे नंबर की खिलाड़ी चीन की वांग झी यी को 21-19, 21-15 से हराकर बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

बासेल में 2019 में विश्व खिताब जीतने वाली विश्व में 15वीं रैंकिंग की सिंधु को प्री-क्वार्टर फाइनल में जीत हासिल करने के लिए 48 मिनट का समय लगा। पांच बार की विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता सिंधु ने आक्रामक अंदाज में दमदार शुरुआत की और पहला गेम 21-19 से जीत लिया, जबकि वांग अपने रिटर्न में संघर्ष करती दिखीं।

सिंधु ने पहला गेम जीतने के बाद दूसरे गेम में भी 12-6 के अंतर से बढ़त बना ली। उन्होंने इस बढ़त को कायम रखा और 21-15 के अंतर से दूसरा गेम जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। भारतीय खिलाड़ी ने दूसरे गेम में भी अपनी लय बरकरार रखते हुए मैच अपने नाम करके चीनी खिलाड़ी के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 3-2 कर लिया।

क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया के खिलाड़ी से होगा सामना

पीवी सिंधू का सामना क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया की विश्व की नौवें नंबर की खिलाड़ी पुत्री कुसुमा वर्दानी से होगा। इंडोनेशिया की खिलाड़ी ने इस साल की शुरुआत में सुदीरमन कप में सिंधू को सीधे गेम में हराया था, हालांकि भारतीय खिलाड़ी ने 2022 में एशियाई खेलों के दूसरे दौर के मुकाबले में जीत हासिल की थी।

चीन के खिलाफ सिंधू का शानदार प्रदर्शन जारी

सिंधु ने इस प्रकार विश्व चैंपियनशिप में चीन की खिलाड़ियों के खिलाफ अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। इससे पहले उन्होंने वांग यिहान (2013), वांग शिक्सियन (2014), ली ज़ुएरुई (2015), सुन यू (2017) और चेन युफेई (2017 और 2019) को हराया था। भारत के ध्रुव कपिला और तनिषा क्रैस्टो ने भी हांगकांग की विश्व में पांचवें नंबर की जोड़ी तांग चुन मान और त्से यिंग सुएट को 63 मिनट तक चले मुकाबले में 19-21, 21-12, 21-15 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

भारतीय जोड़ी ने इससे पहले आयरलैंड के जोशुआ मैगी और मोया रयान को 35 मिनट में 21-11, 21-16 से हराया था। उन्होंने एक गेम से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए मौजूदा एशियाई चैंपियन जोड़ी को पराजित किया। तनिषा ने मैच के बाद कहा कि कुछ महीने पहले हमारा प्रदर्शन थोड़ा खराब रहा था। मुझे लगता है कि हम साथ मिलकर, कदम दर कदम, धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं। आज हमने जिस तरह का खेल दिखाया उससे मैं वाकई बहुत खुश हूं। (भाषा इनपुट के साथ)

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल