पीवी सिंधु (फोटो-सोशल मीडिया) 
खेल

BWF World Championships के सुपर-8 में पीवी सिंधु को मिली हार, सात्विक-चिराग पर टिकी भारत की उम्मीद

BWF World Championships: विश्व चैंपियनशिप 2025 में पीवी सिंधु की पदक उम्मीदें खत्म हो गईं। क्वार्टर फाइनल में उन्हें इंडोनेशिया की वर्दानी के खिलाफ कड़े मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

उज्जवल सिन्हा

BWF World Championships: ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु की बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 2025 में पदक जीतने की उम्मीद टूट गई है। शुक्रवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सिंधु को इंडोनेशिया की नौवीं वरीयता प्राप्त पुत्री कुसुमा वर्दानी से हार का सामना करना पड़ा। एक घंटे चार मिनट तक चले कड़े मुकाबले में वर्दानी ने सिंधु को 14-21, 21-13, 16-21 से हराया।

सिंधु मैच की शुरुआत में अपने लय में नजर नहीं आईं। एक समय स्कोर 6-6 से बराबर था, लेकिन वर्दानी ने ब्रेक तक 11-7 की बढ़त बना ली। पहला गेम सिंधु 21-14 से हारीं। दूसरे सेट में सिंधु ने वापसी की और 21-13 से जीत हासिल की, लेकिन तीसरे और निर्णायक सेट में सिंधु फिर पिछड़ गईं और वर्दानी ने 16-21 से जीत हासिल करते हुए मैच अपने नाम कर लिया।

रिकॉर्ड तोड़ने से चूकी सिंधु

इस हार के साथ ही सिंधु चीन की झांग निंग का एक विश्व रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गईं। दरअसल, सिंधु और झांग निंग दोनों के पास विश्व चैंपियनशिप में 5-5 पदक हैं। सिंधु अगर यहां खिताब जीतती तो उनका छठा खिताब होता। सिंधु ने विश्व चैंपियनशिप 2013 और 2014 में कांस्य, 2017 और 2018 में रजत और 2019 में स्वर्ण पदक जीता था।

सिंधु का प्रदर्शन रहा है निराशाजनक

पीवी सिंधु का पिछले कुछ समय से प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। पिछले नौ टूर्नामेंटों में वह दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ पाई हैं। पेरिस ओलंपिक में भी सिंधु को निराशा हाथ लगी थी। सिंधु की फॉर्म ने महिला एकल मैचों में भारत की चिंता बढ़ा दी है। इससे पहले, भारत की मिश्रित युगल जोड़ी तनिषा क्रैस्टो और ध्रुव कपिला क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गईं।

भारत की उम्मीद सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी से है। इनका सामना मलेशिया के आरोन चिया और वू यिक सोह से होना है।

ऐसा रहा था प्री-क्वार्टर फाइनल का हाल

बासेल में 2019 में विश्व खिताब जीतने वाली विश्व में 15वीं रैंकिंग की सिंधू को प्री-क्वार्टर फाइनल में जीत हासिल करने के लिए 48 मिनट का समय लगा। पांच बार की विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता सिंधू ने आक्रामक अंदाज में दमदार शुरुआत की और पहला गेम 21-19 से जीत लिया, जबकि वांग अपने रिटर्न में संघर्ष करती दिखीं।

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल