खेल

PSL में इस्लामाबाद यूनाईटेड ने कराची किंग्स को हराया

मुल्तान सुल्तांस 12 अंक के साथ शीर्ष पर है जबकि दूसरे स्थान पर मौजूद लाहौर कलंदर्स के 10 अंक हैं।

काजल चोपड़े

लाहौर, इस्लामाबाद यूनाईटेड (Islamabad United) के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज वकास मकसूद (Waqas Maqsood) ने अपनी अंतिम गेंद पर कैच टपकाया लेकिन क्रिस जोर्डन को रन आउट करके पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League 2022) में कराची किंग्स (Karachi Kings) पर टीम को एक रन की रोमांचक जीत दिलाई। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की अगुआई वाली कराची किंग्स की टीम 192 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आठ विकेट पर 190 रन ही बना सकी।

कराची की टीम की यह लगातार सातवीं हार है और टीम प्ले आफ की दौड़ से बाहर हो गई है जबकि उसे तीन मैच और खेलने हैं। इस जीत से इस्लामाबाद की टीम सात मैच में आठ अंक के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। मुल्तान सुल्तांस 12 अंक के साथ शीर्ष पर है जबकि दूसरे स्थान पर मौजूद लाहौर कलंदर्स के 10 अंक हैं।

इससे पहले इस्लामाबाद टीम का कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया लेकिन टीम ने कप्तान शादाब खान (34), फहीम अशरफ (नाबाद 29), आसिफ अली (28) और सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स (25) की पारियों की बदौलत सात विकेट पर 191 रन बनाए। कराची की टीम इसके जवाब में कासिम अकरम (26 गेंद में नाबाद 51 रन) और इमाद वसीम (28 गेंद में 55 रन) की पारियों की बदौलत पहली जीत की ओर बढ़ रही थी लेकिन अंत में उसे शिकस्त का सामना करना पड़ा। (एजेंसी)

Delhi CJP Protest LIVE: पुलिस हिरासत में मनीष सिसोदिया, अभिजीत दिपके, सौरव दास-आशुतोष रांका और ध्रुव राठी

CJP Protest: दिल्ली में मेट्रो के 45 स्टेशन और कनॉट प्लेस बाजार बंद, नोएडा में 20 अक्टूबर तक धारा 163 लागू

Jantar Mantar Protest: ट्रेन-मेट्रो पर ब्रेक! सुप्रीम कोर्ट में अवमानना की याचिका, क्या एक्शन लेगी अदालत?

मैं अरेस्ट होने आया हूं, एयरपोर्ट पर बोले अभिजीत दिपके, CJP प्रोटेस्ट से पहले सौरव दास-आशुतोष रांका डिटेन

जंतर-मंतर प्रदर्शन से राहुल गांधी ने बनाई दूरी! छात्रों से संवाद के लिए निकले चेन्नई, जानिए कार्यक्रम