खेल

एक बार फिर नजरअंदाज़ हुए पृथ्वी शॉ, ये खास तस्वीर शेयर कर कही ये बात

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: इस समय भारतीय टीम (Team India) ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) खेल रही है। उसके बाद टीम इंडिया को न्यूजीलैंड और बांग्लादेश का दौरा (New Zealand and Bangladesh Tour Of Team India) करना है। जहां, भारत टी-20, वनडे और टेस्ट सीरीज खेलेगी। टीम इंडिया के कुछ सीनियर प्लेयर्स को न्यूजीलैंड दौरे से आराम दिया गया है। जबकि जबकि बांग्लादेश दौरे पर कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। लेकिन, कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिनका प्रदर्शन अच्छा होने के बावजूद उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया। 

जिसमें टीम इंडिया के युवा सितारे पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw), नीतीश राणा (Nitish Rana), रवि बिश्नोई (ravi Bishnoi) और उमेश यादव (Umesh Yadav) भी शामिल हैं। जिन्होंने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर टीम चयन के बाद स्पेशल संदेश लिखा। जिसमें उन्होंने टीम में चयन ना होने पर निराशा जाहिर की है। बता दें कि, पृथ्वी शॉ ने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में बढ़िया प्रदर्शन किया है, लेकिन लगातार उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है। 

https://twitter.com/4sacinom/status/1587111924059312128

पृथ्वी शॉ को पहले साउथ अफ्रीका, फिर आयरलैंड और टी-20 वर्ल्ड कप के बाद इन दौरों के लिए भी टीम में शामिल नहीं किया गया है। पृथ्वी शॉ ने अपने पोस्ट में साईं बाबा की तस्वीर शेयर की और लिखा कि मुझे उम्मीद है आप सब कुछ देख रहे होंगे। 

वहीं आईपीएल में चमकने वाले नीतीश राणा और रवि बिश्नोई की बात करें तो उन्हें टीम में मौका जरूर दिया गया था, लेकिन वह मौका उन्हें छोटी टीमों के खिलाफ मिला था। हालांकि, इस बार न्यूजीलैंड दौरे पर जा रही हार्दिक पंड्या और शिखर धवन की अगुवाई वाली टीमों में इन दोनों प्लेयर्स को मौका नहीं मिला। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज: हार्दिक पंड्या (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान, विकेटकीपर), शुभमन गिल, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक 

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज: शिखर धवन (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान, विकेटकीपर), शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, शहबाज़ अहमद, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, कुलदीप सेन, उमरान मलिक

बांग्लादेश वनडे सीरीज: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, यश दयाल 

बांग्लादेश टेस्ट सीरीज: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट