खेल

पृथ्वी शॉ ने कर ली शादी? 'वैलेंटाइन डे' के मौके पर सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर, फिर पोस्ट डिलीट कर कही 'ये' बात

काजल चोपड़े

मुंबई: भारतीय स्टार बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) अपने बेहतरीन खेल के लिए जाने जाते है। हालाँकि, आज वह अपने क्रिकेट के वजह से नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्ख़ियों में है। पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने आज वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया है। पृथ्वी शॉ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए अपनी शादीशुदा होने की बात बताई। हालांकि, इसके बाद उन्होंने इस बात की गलती करार दिया। 

दरअसल, आज वैलेंटाइन डे (Valentines Day) के मौके पर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने निधि तपाड़िया (Nidhi Tapadia) के साथ तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर के कैप्शन में पृथ्वी ने "हैप्पी वैलेंटाइन्स डे माय वाइफी" लिखा था। जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। हालांकि, कुछ देर बाद पृथ्वी ने अपनी गलती को सुधारते हुए यह पोस्ट डिलीट कर दी। लेकिन अब पृथ्वी की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी।

इसके बाद पृथ्वी (Prithvi Shaw) ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "कोई शख्स मेरी फोटोज को एडिट कर रहा था और चीजें दिखा रहा था, जिसे मैंने न तो अपनी स्टोरी पर और न ही पेज पर पोस्ट किया। इसलिए आप सभी टैग्स और संदेशों को नजरअंदाज करें।" 

बता दें कि, एक्ट्रेस और मॉडल निधि तपाड़िया और पृथ्वी शॉ काफी समय से रिलेशन में हैं। हाल ही में पृथ्वी की निधि के साथ घूमने की तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। पृथ्वी की इस इंस्टाग्राम स्टोरी से मीडिया में काफी चर्चा हो रही है।

India Bloc Sharad Pawar Meeting in Mumbai: शरद पवार से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- लड़ाई जारी है...

शरद पवार से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- हमारी लड़ाई जारी है, NCP के रुख पर बढ़ा सस्पेंस

Delimitation Bill Live: मोदी सरकार का साथ नहीं छोड़ेगी DMK; स्टालिन के बाद पवार को मनाने पहुंचे राहुल गांधी

एक ही पार्टी के छह सांसदों को दो-दो व्हिप! UBT ने बागीयों काे भी सौंपा नोटिस, परिसीमन बिल पर फंसा कानूनी पेच

परिसीमन बिल: 360 वोट की जरूरत, मोदी सरकार ने जुटा लिया 370 MPs का समर्थन; चेन्नई-मुंबई घूमते रहे विपक्षी नेता!