प्रधानमंत्री मोदी और विनेश फोगाट (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
खेल

पीएम मोदी ने की विनेश फोगाट की जमकर तारीफ, कहा- फाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास; Video

पीएम मोदी ने 15 अगस्त को पेरिस ओलंपिक गए एथलीट्स से मुलाकात की, जहां उन्होंने विनेश फोगाट की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि विनेश ने फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया है। हालांकि उन्हें डिस्क्वालीफाई कर दिया गया, लेकिन वह कुश्ती के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनीं।

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: पेरिस ओलंपिक 2024 में का समापन हो गया है। भारत के 117 एथलीट्स ने इसमें भाग लिया। जिसमें से 6 खिलाड़ियों ने मेडल जीतने का कारनामा भी किया। अब सभी खिलाड़ी पेरिस से वापस आ गए हैं। जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे मुलाकात की। इतना ही नहीं उन्होंने 15 अगस्त को इस मुलाकात में देश की स्टार पहलवान विनेश फोगाट की जमकर तारीफ भी की। 00

दरअसल, पीएम मोदी ने एथलीट्स की इस मुलाकात में विनेश फोगाट की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि विनेश ने फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया है। हालांकि उन्हें डिस्क्वालीफाई कर दिया गया, लेकिन वह कुश्ती के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनीं।

पीएम मोदी ने की विनेश फोगाट की तारीफ...

जानकारी के लिए बता दें कि भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट को फाइनल मुकाबला खेलने से पहले ही अयोग्य घोषित कर दिया गया। वह अपने वजन से 100 ग्राम ज्यादा थीं, इसी वजह डिस्क्वालीफाई कर दिया गया था। इसी वजह से उनसे मेडल भी छीन लिया गया।

ज्ञात हो कि पेरिस ओलंपिक खत्म हो गया है। जिसके बाद ज्यादातर खिलाड़ी भारत वापस आ गए हैं। लेकिन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा अपनी सर्जरी के लिए जर्मनी गए हैं। जबकि विनेश फोगाट भी 17 अगस्त को वापस भारत आएंगी, साथ ही पीवी सिंधु भी पीएम मोदी के इस इवेंट में भाग नहीं लीं थी।

गौरतलब है कि भारत के 6 एथलीट्स ने पेरिस ओलंपिक में मेडल दिलाए हैं। जिसमें से 1 सिल्वर मेडल और 5 कांस्य पदक हैं। नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता, मनु भाकर ने कांस्य और मिक्स्ड में सरबजोत के साथ फिर से कांस्य, स्वप्निल कुसाले ने ब्रॉन्ज, अमन सहरावत ने भी ब्रॉन्ज और हॉकी टीम ने भी कांस्य पदक जीता है।

जयंती विशेष: गांधी जी ने की थी चोरी, फिर पिता को लिखी चिट्ठी; पढ़कर आंखों में आ गए थे आंसू

जयंती विशेष: गांधी जी ने क्यों चुना था वर्धा का सेवाग्राम? जानें साबरमती से सेवाग्राम तक की पूरी कहानी

Mahatma Gandhi Jayanti: महात्मा गांधी को करीब से समझना है तो पढ़ें ये 3 किताबें

जन्मदिन विशेष: जब सरोजिनी नायडू ने महात्मा गांधी को प्यार से पुकारा था मिकी माउस, जानिए वो मजेदार किस्सा

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र