प्रधानमंत्री मोदी ने पैरा एथलीटों से मुलाकात की (सौजन्यः एक्स)  
खेल

पेरिस पैरालंपिक के एथलीट्स से मिले पीएम मोदी, जमकर हुआ मस्ती-मजाक- देखें वीडियो

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत के खिलाड़ियों ने धमाल मचाया है। भारत ने इस बार पैरालंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। भारत ने रिकॉर्ड 29 मेडल इस बार जीते हैं, जो भारत के पैरालंपिक के इतिहास में सबसे ज्यादा है। ऐसे में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पैरा एथलीट्स से मुलाकात की और सभी की जमकर तारीफ की।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत के खिलाड़ियों ने धमाल मचाया है। भारत ने इस बार पैरालंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। भारत ने रिकॉर्ड 29 मेडल इस बार जीते हैं, जो भारत के पैरालंपिक के इतिहास में सबसे ज्यादा है। ऐसे में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पैरा एथलीट्स से मुलाकात की और सभी की जमकर तारीफ की।

पैरा एथलीट्स से मुलाकात के समय पीएम मोदी के साथ खेल मंत्री मनसुख मांडविया और भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया भी थे। जूडो में पैरालंपिक पदक जीतकर इतिहास रचने वाले कपिल परमार ने पीएम मोदी को एक मोमेंटो भी तोहफे के रूप में दिया।

वहीं, अवनि लेखरा ने पीएम मोदी को स्वर्ण पदक वाले ग्लव्स और एक जर्सी गिफ्ट की, जिसमें पीएम मोदी को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद लिखा था। पीएम मोदी ने अवनि के सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद भी दिया।

खेल मंत्रालय ने पैरा एथलीट्स से पीएम मोदी की मुलाकात का वीडियो भी शेयर किया है। इस 43 सेकंड के वीडियो में पीएम को पदक विजेताओं के साथ बातचीत से पहले उन्हें बधाई देते देखा जा सकता है। भारत ने इस बार सबसे ज्यादा 84 खिलाड़ियों के दल को पेरिस भेजा था।

जानकारी के लिए बता दें कि खेल मंत्री मांडविया ने पेरिस में स्वर्ण पदक विजेताओं को 75 लाख रुपये, रजत विजेताओं को 50 लाख रुपये और खेलों में कांस्य पदक जीतने वाले एथलीटों को 30 लाख रुपये दिए हैं। वहीं मिश्रित टीम स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को 22.5 लाख रुपये दिए गए हैं। इनमें तीरंदाज शीतल देवी शामिल हैं, जिन्होंने राकेश कुमार के साथ कांस्य पदक जीता था।

ज्ञात हो कि भारत ने पेरिस पैरालंपिक में सात गोल्ड मेडल, नौ सिल्वर मेडल और 13 ब्रॉन्ज मेडल समेत 29 पदक जीते थे। इस बार भारत ने टोक्यो पैरालंपिक का रिकॉर्ड तोड़ा था। टोक्यो में भारत ने 19 पदक जीते थे और देश पदक तालिका में 24वें स्थान पर रहा था। जबकि पेरिस में भारत 18वें स्थान हासिल किया है।

Census 2027: सरकार ने जारी किया 40 सवालों का हाउसहोल्ड शेड्यूल, जानिए 17 अगस्त से कैसे करें सेल्फ-इन्यूमरेशन

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: जेपी नड्डा अस्पताल में भर्ती; चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7

15 अगस्त से ठीक पहले दहली दिल्ली! हाई कोर्ट समेत 6 जगहों को बम से उड़ाने की खौफनाक धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी

वे कौन होते हैं सर्कुलर जारी करने वाले? BCI पर भड़के CJI सूर्यकांत, छात्रों के हक में कही बड़ी बात

चमोली टनल हादसा: मौके पर पहुंचे CM धामी, मुआवजे का किया ऐलान, 3 लोगों को बचाने युद्धस्तर पर रेस्क्यू जारी