प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  (सोर्स - सोशल मीडिया)
खेल

खेल दिवस पर पीएम मोदी करेंगे युवाओं से खास बातचीत, 1500 से ज्यादा संस्थानों में होगा खेलो इंडिया डायलॉग

PM Modi Khelo India Dialogue: नेशनल स्पोर्ट्स डे पर PM मोदी 'खेलो इंडिया डायलॉग' के जरिए देश के 1,500 से भी ज्यादा संस्थानों के युवा खिलाड़ियों से खास वर्चुअल संवाद करेंगे।

सृष्टि मौर्य

PM Modi National Sports Day 2026 Interaction: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को खेलो इंडिया डायलॉग 'खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ' कार्यक्रम के तहत देशभर के युवा खिलाड़ियों और युवा नेताओं से जुड़ेंगे। नेशनल स्पोर्ट्स डे 2026 के मौके पर होने वाला ये कार्यक्रम देश के 1,500 से ज्यादा शिक्षण संस्थानों में वर्चुअल तरीके से आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम का मकसद युवा खिलाड़ियों, छात्रों, खेल विशेषज्ञों और नीति बनाने वाले लोगों को एक मंच पर लाना है। इसके जरिए देश में खेलों को बढ़ावा देने, युवा प्रतिभाओं को आगे लाने और खेल से जुड़े नए अवसरों पर चर्चा की जाएगी।

दिग्गज खिलाड़ी युवाओं से करेंगे बातचीत

कार्यक्रम का एक खास हिस्सा युवा खिलाड़ियों और देश के बड़े खेल सितारों के बीच बातचीत होगी। दीपा करमाकर, साइना नेहवाल, गगन नारंग, पीआर श्रीजेश, मैरी कॉम, बाइचुंग भूटिया, पुलेला गोपीचंद, अंजू बॉबी जॉर्ज, कर्णम मल्लेश्वरी, मीराबाई चानू और पीटी उषा जैसे दिग्गज खिलाड़ी युवाओं से अपने अनुभव साझा करेंगे।

ये खिलाड़ी अपने खेल के सफर, संघर्ष, चुनौतियों और सफलता की कहानी बताएंगे। साथ ही युवा प्रतिभागियों के सवालों पर भी चर्चा की जाएगी।

2036 ओलंपिक पर भी रहेगा फोकस

कार्यक्रम में भारत के लंबे समय के खेल लक्ष्यों पर भी चर्चा होगी। खास तौर पर 2036 ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए प्रतिभाओं की पहचान, खिलाड़ियों की ट्रेनिंग और उन्हें जमीनी स्तर से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के बेहतर रास्तों पर विचार किया जाएगा।

सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि सांसद, विधायक, केंद्रीय मंत्री, राज्य मंत्री और राज्य के खेल मंत्री भी अलग-अलग स्थानों पर युवाओं से बातचीत करेंगे। इस दौरान खेलों से जुड़े चार प्रमुख क्षेत्रों पर युवाओं के विचार लिए जाएंगे।

आयोजकों की योजना इस कार्यक्रम के जरिए नेशनल स्पोर्ट्स डे के बाद भी युवाओं को खेलों से जोड़कर रखने की है। प्रतिभागियों को 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉ' क्विज में हिस्सा लेने और ‘माय भारत’ पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, कॉकरोच जनता पार्टी के सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में

Jantar Mantar: जंतर-मंतर पर नहीं तो और कहां होगा प्रदर्शन? दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका, मंगलवार को सुनवाई

राहुल गांधी की याचिका में चौदह त्रुटि! कोर्ट ने 220 रुपये की कमी की ओर इशारा किया, आज भी कई याचिका पर सुनवाई

Weather Alert: दिल्ली-UP समेत 15 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

भारत-पाक सीमा पर लैंडमाइन धमाका! चार आतंकियों के उड़े चिथड़े, घुसपैठ की कोशिश के दौरान ब्लास्ट