बाबर आजम की होगी वापसी? लॉर्ड्स टेस्ट से पहले कप्तान ने दिया बड़ा फिटनेस अपडेट, जानें फिटनेस क्या बोले

Babar Azam Fitness: लॉर्ड्स टेस्ट से पहले बाबर आजम ने फिटनेस पर दिया अपडेट। 90% फिट बाबर की दूसरे टेस्ट में वापसी से पाकिस्तान टीम को मिलेगी मजबूती।
Will Babar Azam make a comeback? Captain gives major fitness update ahead of the Lord's Test
बाबर आजम (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Babar Azam Fitness Update Lord's Test: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार से लॉर्ड्स में खेला जाएगा। पहले टेस्ट में हार के बाद पाकिस्तान की नजरें वापसी पर हैं। इस मुकाबले से पहले टीम के लिए सबसे बड़ी खबर कप्तान बाबर आजम की फिटनेस को लेकर है।

हाथ की चोट के कारण बाबर आजम पहला टेस्ट नहीं खेल पाए थे। उनकी गैरमौजूदगी में सलमान अली आगा ने टीम की कप्तानी की थी। हालांकि, पिछले एक सप्ताह में बाबर ने फिट होने के लिए जमकर ट्रेनिंग की है और अब दूसरे टेस्ट में उनकी वापसी की उम्मीद बढ़ गई है।

क्या बोले बाबर आजम?

बाबर ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी फिटनेस को लेकर कहा कि वो लॉर्ड्स टेस्ट के लिए करीब 90 प्रतिशत फिट हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने कुछ अभ्यास सत्र किए हैं और लॉर्ड्स टेस्ट के लिए 90 प्रतिशत फिट हूं। जब भी आप पाकिस्तान टीम की कप्तानी करते हैं, खासकर इस मैदान पर, तो ये सम्मान की बात होती है और मैं अपना बेस्ट दूंगा।'

उन्होंने ये भी साफ किया कि मैदान पर उतरने के बाद उनका ध्यान सिर्फ अपने खेल पर रहेगा। बाबर ने कहा कि चाहे वो कप्तान के तौर पर खेलें या बल्लेबाज के रूप में, उनका लक्ष्य अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

बाबर लौटे तो किसे बैठना पड़ेगा?

बाबर आजम की टीम में वापसी होती है तो प्लेइंग इलेवन में बदलाव होना तय माना जा रहा है। ऐसे में खराब फॉर्म से जूझ रहे युवा सलामी बल्लेबाज अजान अवैस को बाहर बैठना पड़ सकता है। वहीं, अब्दुल्ला शफीक के बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की संभावना कम है।

बाबर ने साफ किया कि शफीक तीसरे और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सहज महसूस करते हैं और टीम उनके आत्मविश्वास के साथ छेड़छाड़ नहीं करना चाहती। बाबर ने कहा कि शफीक को अपनी पसंदीदा जगह पर ही बल्लेबाजी करनी चाहिए। उन्होंने ये भी माना कि पाकिस्तान के सीनियर बल्लेबाजों को अब ज्यादा ध्यान लगाकर बल्लेबाजी करनी होगी।

Will Babar Azam make a comeback? Captain gives major fitness update ahead of the Lord's Test
कौन हैं अनाया बांगर? जेंडर बदलने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया में महिला क्रिकेट खेलने का रास्ता साफ; जानें पूरी कहानी

सीरीज बराबर करने के इरादे से उतरेगा पाकिस्तान

पहले टेस्ट में पाकिस्तान को इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। अब पाकिस्तान टीम लॉर्ड्स में जीत दर्ज कर सीरीज को 1-1 से बराबर करना चाहती है। बाबर ने माना कि पहले टेस्ट में पाकिस्तान अपनी क्षमता के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सका।

उन्होंने कहा कि टीम ने अपनी गलतियों पर चर्चा की है और अब खिलाड़ी दूसरे टेस्ट में बेहतर क्रिकेट खेलने के लिए तैयार हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या बाबर आजम लॉर्ड्स में पूरी तरह फिट होकर मैदान पर उतरेंगे। अगर वो वापसी करते हैं तो पाकिस्तान की बल्लेबाजी को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com