आईपीएल 2025 : कॉन्सेप्ट फोटो  
खेल

IPL 2025 को लेकर फलोदी सट्टा बाजार ने किया बड़ा धमाका, आगाज से पहले ही इस टीम को बना दिया विनर

Phalodi Satta Bazar Predictions: फलोदी सट्टा बाजार देश में चुनाव और क्रिकेट की भविष्यवाणियों के लिए मशहूर है। पहले भी इसने दिल्ली विधानसभा चुनाव में सही अनुमान लगाकर सबको चौंका दिया था।

विकास कुमार उपाध्याय

नवभारत डिजिटल डेस्क : IPL 2025 का इंतजार महज कुछ घंटों के अंदर खत्म होने वाला है। इस सीजन का पहला मैच शनिवार शाम को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होगा।

लेकिन उससे पहले राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार ने इस टूर्नामेंट को लेकर अपनी भविष्यवाणी शुरू कर दी है। भले ही IPL अभी शुरू नहीं हुआ, लेकिन फलोदी सट्टा बाजार ने पहले ही विजेता का नाम बता दिया है।

चुनाव और क्रिकेट की भविष्यवाणियों के लिए मशहूर

फलोदी सट्टा बाजार देश में चुनाव और क्रिकेट की भविष्यवाणियों के लिए मशहूर है। पहले भी इसने दिल्ली विधानसभा चुनाव में सही अनुमान लगाकर सबको चौंका दिया था। मतगणना से एक दिन पहले बाजार ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार बनाएगी, और ऐसा ही हुआ। अब IPL 2025 की बारी है।

सनराइजर्स हैदराबाद के फैंस के लिए अच्छी खबर

फलोदी सट्टा बाजार के मुताबिक, इस बार IPL की ट्रॉफी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) जीत सकती है। बाजार में इस टीम के भाव सबसे कम हैं। आसान भाषा में कहें तो जिस टीम के जीतने की उम्मीद ज्यादा होती है, उसके भाव कम होते हैं। यानी सनराइजर्स हैदराबाद को सबसे मजबूत माना जा रहा है। यह खबर सुनकर SRH के फैंस खुश हो गए हैं।

राजस्थान रॉयल्स के फैंस के लिए बुरी खबर

लेकिन राजस्थान रॉयल्स (RR) के फैंस के लिए बुरी खबर है। फलोदी सट्टा बाजार में उनकी टीम सबसे नीचे है। इसका मतलब है कि बाजार को RR के जीतने की उम्मीद कम लग रही है। यह टीम वही है, जिसने IPL का पहला सीजन 2008 में शानदार तरीके से जीता था। अब इसके फैंस किसी चमत्कार की आस लगाए बैठे हैं।

फलोदी सट्टा बाजार के मुताबिक कौन सी टीम कहां?

बाजार के भावों की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद पहले नंबर पर है। इसके बाद मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का नंबर आता है। इन दोनों के भाव बराबर हैं। फिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), गुजरात टाइटन्स (GT), पंजाब किंग्स (PBKS), दिल्ली कैपिटल्स (DC) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की बारी है। सबसे आखिर में राजस्थान रॉयल्स है।

तो अब सवाल यह है कि क्या फलोदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी सच होगी? या फिर कोई टीम बाजार को गलत साबित कर देगी? IPL शुरू होने में बस कुछ ही घेंटे बाकी है। सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि पहला मैच क्या रंग लाता है और आगे क्या होता है। क्रिकेट फैंस के लिए यह रोमांचक समय शुरू हो चुका है।

डिस्क्लेमर - नवभारतलाइवडॉटकॉम की टीम सट्टा बाजार के दावों पर कभी भरोसा नहीं करती। 

दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा, मुंबई-पुणे-नागपुर समेत कई शहरों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

IndiGo से भरिए विदेश की उड़ान; 2028 से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की तैयारी, CEO विली का बड़ा ऐलान

शरद पवार पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टरों की निगरानी में

PM मोदी ने की पुणे मेट्रो की पिंक लाइन की तारीफ, जानें रूट, लागत और इसकी 3 बड़ी खूबियां

Explainer: न अनाथालय, न वृद्धाश्रम... नीता अंबानी का 100 एकड़ में बनेगा अनंत आश्रय, जानें क्या है खास?