सिंथिया ओगुनसेमिलोर (सौजन्य-एक्स) 
खेल

Paris Olympic 2024: डोपिंग केस में निलंबित हुई ये मुक्केबाज, ओलंपिक के दौरान ये दूसरा केस

पेरिस ओलंपिक को शुरू हुए ज्यादा वक्त भी नहीं हुआ कि अब डोपिंग के मामले सामने आने लगे है। इस बार अब तक डोपिंग के दो मामले सामने आ चुके है। जिसकी वजह से मुक्केबाज को ओलंपिक खेल से निलंबित कर दिया गया है।

प्रिया जैस

पेरिस: पेरिस ओलंपिक 2024 का आज दूसरा दिन है और इन खेलों के दौरान डोपिंग के मामले सामने आते रहते है। पेरिस ओलंपिक में भी परीक्षण के दौरान मुक्केबाज खिलाड़ी का डोपिंग टेस्ट पॉजिटिव आया है। जिसके बाद उन्हे निलंबित कर दिया गया है।

नाइजीरिया की मुक्केबाज सिंथिया ओगुनसेमिलोर को प्रतिबंधित डोपिंग पदार्थ के सेवन का दोषी पाए जाने के बाद पेरिस ओलंपिक खेलों से बाहर कर दिया गया है।

अंतरराष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी के अनुसार अफ्रीकी खेलों की लाइटवेट चैंपियन ओगुनसेमिलोर का गुरुवार को परीक्षण किया गया था और उनके मूत्र में फ़्यूरोसेमाइड पाया गया है। फ़्यूरोसेमाइड एक मास्किंग एजेंट है जो अन्य दवाओं की उपस्थिति को छिपा सकता है।

एजेंसी के अनुसार ओगुनसेमिलोर को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है और वह ओलंपिक में भाग नहीं ले सकती हैं। इस 22 वर्षीय मुक्केबाज को 60 किग्रा भार वर्ग में चौथी वरीयता दी गई थी तथा उन्हें अपना पहला मुकाबला सोमवार को खेलना था।

ओगुनसेमिलोर ने पिछले साल अपने वजन वर्ग में अफ्रीकी खेलों का खिताब जीता था। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कांस्य पदक जीता था।

वह डोपिंग के कारण पेरिस ओलंपिक से बाहर होने वाली दूसरी खिलाड़ी हैं। ओलंपिक के दौरान इससे पहले शुक्रवार को इराकी जुडोका सज्जाद सेहेन का परीक्षण पॉजिटिव पाया गया था।

यह भी पढ़ें-

क्या होता है डोपिंग

डोपिंग का मतलब होता है किसी भी खेल में किसी भी खिलाड़ी द्वारा जब अपनी खेल में अपनी फिजिकल एबिलिटी को बढ़ाने के लिए दवाओं का सेवन करता है। डोपिंग का पता लगाने के लिए एथलीट के यूरीन या ब्लड का सैंपल लिया जाता है। जिसका टेस्ट नेगेटिव या पॉजिटिव आने पर ये पता चलता है कि एथलीट ने किसी भी तरह की दवा या ड्रग्स का सेवन किया है या नही। टेस्ट पॉजिटिव आने पर एथलीट को खेल से निलंबित कर दिया जाता है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान