

पेरिस: पेरिस ओलंपिक में मुक्केबाज प्रीति पंवार ने पहले दौर का मुकाबला जीतकर भारत के लिए मेडल की उम्मीदें बनाई रखी है। मुक्केबाज प्रीति पंवार 54 किलोग्राम की स्पर्धा में भाग ले रही है। जिसमें पहला प्रदर्शन उनका शानदार रहा।
एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता प्रीति पंवार ने शनिवार को यहां ओलंपिक खेलों में पदार्पण करते हुए महिला मुक्केबाजी की 54 किग्रा स्पर्धा के पहले दौर के मुकाबले में वियतनाम की वो थी किम अन्ह को 5 - 0 से शिकस्त दी।
इस जीत से प्रीति राउंड 16 में पहुंच गई हैं जिसमें उनका सामना विश्व चैम्पियनशिप की रजत पदक विजेता कोलंबिया की येनी अरियास से होगा।
जजों के फैसले में पहले राउंड में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए प्रीति ने दबदबा बनाया और सर्वसम्मत फैसले में से जीत हासिल की।
भारत ने 6 मुक्केबाजों की टीम को पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए उतारा है। इस टीम में दो पुरूष और चार महिला मुक्केबाज शामिल है।
मुक्केबाजी में आज पुरूष की 71 किलोग्राम राउंड ऑफ 32 के मैच होगे। जिसमें भारत की टीम से निशांत देव भाग लेगे। ये मैच दोपहर 2.46 से शुरू होगा।
वहीं आज महिलाओं की 50 किलाग्राम राउंड ऑफ 32 में भारत से निखत ज़रीन खेल में हिस्सा लेगी। महिलाओं का मुकाबला 3.50 बजे से शुरू होगा।
ओलंपिक के पहले दिन निशानेबाजी से कोई पदक नही मिला। लेकिन मनु भाकर ने फाइनल में पहुंच कर भारत की उम्मीदें जगा दी है। मनु भाकर 10 मीटर के एयर पिस्टल फाइनल में पहुंची है। मनु भाकर क्वालिफाईंग राउंड में 600 में से 580 का स्कोर बनाया था और तीसरे स्थान पर पहुंची थी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)