प्रीति पंवार (सौजन्य-एक्स) 
खेल

Paris Olympics 2024 :मुक्केबाज प्रीति पंवार ने पहले दौर में शानदार प्रदर्शन, राउंड ऑफ 16 में बनाई जगह

पेरिस ओलंपिक में मुक्केबाज प्रीति पवार ने पहले दौर का मुकाबला जीतकर भारत के लिए मेडल की उम्मीदें बनाई रखी है। मुक्केबाज प्रीति पवार 54 किलोग्राम की स्पर्धा में भाग ले रही है। जिसमें पहला प्रदर्शन उनका शानदार रहा।

प्रिया जैस

पेरिस: पेरिस ओलंपिक में मुक्केबाज प्रीति पंवार ने पहले दौर का मुकाबला जीतकर भारत के लिए मेडल की उम्मीदें बनाई रखी है। मुक्केबाज प्रीति पंवार 54 किलोग्राम की स्पर्धा में भाग ले रही है। जिसमें पहला प्रदर्शन उनका शानदार रहा।

एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता प्रीति पंवार ने शनिवार को यहां ओलंपिक खेलों में पदार्पण करते हुए महिला मुक्केबाजी की 54 किग्रा स्पर्धा के पहले दौर के मुकाबले में वियतनाम की वो थी किम अन्ह को 5 - 0 से शिकस्त दी।

इस जीत से प्रीति राउंड 16 में पहुंच गई हैं जिसमें उनका सामना विश्व चैम्पियनशिप की रजत पदक विजेता कोलंबिया की येनी अरियास से होगा।

जजों के फैसले में पहले राउंड में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए प्रीति ने दबदबा बनाया और सर्वसम्मत फैसले में से जीत हासिल की।

आज के मुकाबले

भारत ने 6 मुक्केबाजों की टीम को पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए उतारा है। इस टीम में दो पुरूष और चार महिला मुक्केबाज शामिल है।

मुक्केबाजी में आज पुरूष की 71 किलोग्राम राउंड ऑफ 32 के मैच होगे। जिसमें भारत की टीम से निशांत देव भाग लेगे। ये मैच दोपहर 2.46 से शुरू होगा।

वहीं आज महिलाओं की 50 किलाग्राम राउंड ऑफ 32 में भारत से निखत ज़रीन खेल में हिस्सा लेगी। महिलाओं का मुकाबला 3.50 बजे से शुरू होगा।

आज होगी मनु भाकर पर नज़र

ओलंपिक के पहले दिन निशानेबाजी से कोई पदक नही मिला। लेकिन मनु भाकर ने फाइनल में पहुंच कर भारत की उम्मीदें जगा दी है। मनु भाकर 10 मीटर के एयर पिस्टल फाइनल में पहुंची है। मनु भाकर क्वालिफाईंग राउंड में 600 में से 580 का स्कोर बनाया था और तीसरे स्थान पर पहुंची थी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

UN ने BRICS को बताया अहम मंच, वित्तीय संस्थानों में सुधार पर दिया जोर, आतंकवाद पर दोहरा मापदंड न रखने की अपील

BRICS Summit: ग्लोबल गवर्नेंस में बदलाव की मांग, UNSC में सुधार के प्रस्ताव पर मिला संयुक्त राष्ट्र का समर्थन

Hindi Diwas: जब गैर-हिंदी भाषी देशभक्तों ने उठाई आवाज, सत्यार्थ प्रकाश से लेकर आजाद हिंद फौज तक हिंदी का सफर

आरबीआई के सामने नहीं टिकी TATA Sons की दलीलें, जल्द स्टॉक मार्केट में होना होगा शामिल

Weather Alert: गुजरात में भारी बारिश का रेड अलर्ट, मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादल