खेल

एक तरफ हो रही पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई, दूसरी ओर पत्रकार से भिड़े कोच, जानें क्या है पूरा माजरा

काजल चोपड़े

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) इस समय अपने घर में संघर्ष कर रही है। पाकिस्तान को पहले इंग्लैंड (Pakistan vs England) ने टीम मैचों की सीरीज में करारी शिकस्त दी। वहीं, अब न्यूजीलैंड (New Zealand vs Pakistan) के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में भी पाकिस्तान की टीम मुश्किल में फंस गई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही सीरीज का पहला मैच ड्रॉ हुआ था और दूसरे मैच में पाकिस्तान की हालत ख़राब है। 

दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन के बाद पाकिस्तान टीम के गेंदबाजी कोच शॉन टेट (Shaun Tait) प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए। तब उनसे टीम की गेंदबाजी को लेकर सवाल पूछे गए और इस दौरान शॉन टेट एक पत्रकार से भिड़ गए। 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने टेट  (Shaun Tait) से पूछा कि वह इस सीजन पाकिस्तान के गेंदबाजों के प्रदर्शन को कैसे जस्टिफाई करेंगे। इस पर टेट ने कहा, “ये आपका विचार है।” इसके बाद एक और पत्रकार ने गेंदबाजी कोच से पूछा कि ये पूरे पाकिस्तान का विचार है, उनको लगता है कि पाकिस्तान के गेंदबाजों ने अच्छा नहीं खेला। लेकिन मैं आपसे पूछ रहा हूं कि क्या आप पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच के तौर पर प्रदर्शन से खुश हैं।

टेट (Shaun Tait) ने कहा, “आप मुझसे सवाल करने से पहले ही जवाब दे रहे हैं। ये आपका विचार है। आप कह रहे हैं कि प्रदर्शन काफी बुरा है तो ये आपका विचार है। ठीक है, ये आपका विचार है। आप क्या चाहते हैं कि मैं क्या करूं? “इसके बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने पत्रकार से कहा कि आप अपना विचार बताने के बजाए सवाल पूछें? फिर पत्रकार ने सवाल पूछा कि, “क्या आप पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच के तौर पर अपने प्रदर्शन से खुश है?” टेट ने इसका जवाब देते हुए कहा, “हां, मैं संतुष्ट हूं।”

टेट ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि लगातार तीनों प्रारूप खेलना हो सकता है। वो भी तब जब इतनी क्रिकेट खेली जा रही है। हम इस बात को जानते हैं कि इस साल कई बड़े टूर्नामेंट होने और इस लिहाज से ये साल काफी अहम है। तेज गेंदबाजों को संभालना काफी मुश्किल होगा।”

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन

कहीं इंडिया गेट तो कहीं पवई झील के ऊपर दिखा चांद का जादू, 8 तस्वीरों में देखें Full Moon का नजारा

UP Politics: विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी की पहली सूची जारी, जानिए किस सीट से किसे मिला टिकट

कार्तिक पूर्णिमा पर दिल्ली से मुंबई तक आसमान में चमका चांद, वीडियो में देखें देशभर का खूबसूरत नजारा

Trump Tariff Plan: भारत और चीन पर फिर टैरिफ बम फोड़ने की तैयारी में ट्रंप, जानिए किस देश पर कितनी पड़ेगी मार