Screengrab From Posted Video  
खेल

पाकिस्तान में मेहमान नवाजी करते दिखे जो रूट, खास Guest को पिलाया दूध- देखें वीडियो

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England Cricket Team) इस समय पाकिस्तान दौरे पर है, जहां आज यानी एक दिसंबर को दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। हालांकि, इस टेस्ट (PAK vs ENG Test) से पहले इंग्लैंड टीम के 14 खिलाड़ी बीमार हो गए थे। ये सभी खिलाड़ी किसी अज्ञात वायरस की चपेट में आ गए थे। हालांकि, इंग्लैंड के खिलाड़ी मैच से पहले फिट हो गए और मुकाबला निर्धारित शेड्यूल के अनुसार शुरू हुआ। 

इस मुकाबले के एक दिन पहले जब इंग्लैंड के खिलाड़ी रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रहे थे, तभी वहां एक स्पेशल मेहमान आया, जिसे इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान जो रूट (Joe Root) ने दूध भी पिलाया था। सोशल मीडिया पर इस नज़ारे का वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। 

https://twitter.com/TheBarmyArmy/status/1597927338565861376

दरअसल, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी प्रैक्टिस कर रहे थे। इस दौरान मैदान पर एक बिल्ली का बच्चा आ गया। जिसके बाद कुछ खिलाड़ी उनके पास चले गए। इंग्लिश टीम के पूर्व कप्तान जो रूट यह सब देख रहे थे। वह बाद में इस बिल्ली के बच्चे को जो रूट ने एक कप दूध पिलाया। 

रावलपिंडी में पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया। इंग्लिश टीम के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट और जैक क्राउली ने पहले विकेट लिए 233 रनों की साझेदारी की। डकेट 107 रन बनाकर आउट हुए, जबकि क्राउली ने 122 रन की पारी खेली। वहीं, जो रूट ने 23 रन बनाए। 

क्या राजनीति में आएंगी तृषा कृष्णन? CM विजय के नाम से जुड़ी चर्चा के बीच समर्थकों ने लॉन्च किया नया फोरम

दिल्ली-NCR की हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केवल BS-6 वाहनों की होगी एंट्री; पड़ोसी राज्यों से मांगी रिपोर्ट

Kal Ka Mausam: 24 नवंबर को किन राज्यों में होगी भारी बारिश और कहां सताएगी ठंड? इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

हिंदू राजा के बेटे ने अपनाया था इस्लाम! लश्कर आतंकी फैसल नदीम ने अपने पूर्वजों को लेकर किया दावा

खुद को बाहुबली समझना बंद करें...बिहार के सेशन जज को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- नीयत सही पर तरीका गलत