खेल

पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, यह स्टार गेंदबाज हुआ कोरोना पॉजिटिव

काजल चोपड़े

नयी दिल्ली: पाकिस्तान और इंग्लैंड (India vs England) के बीच 7 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के बीच में ही पाकिस्तान की टीम को बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह (Naseem Shah Corona Positive) कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

दरअसल, इस सीरीज के पांचवें मैच से पहले नसीम शाह को तेज बुखार आया था। इसलिए उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। जहां जांच में पता चला कि उन्हें निमोनिया हुआ है। लेकिन, अब खबर आ रही है कि, वह कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उनकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

नसीम शाह (Naseem Shah) इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी दो मैचों में पाकिस्तान टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। वहीं, फ़िलहाल उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि, नसीम शाह को निमोनिया का पता चलने के उन्हें बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वह काफी बेहतर महसूस कर रहा है। बोर्ड से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, नसीम शाह होटल में वापस आ गए हैं, जहां वह कोरोना से जुड़ी सभी प्रोटोकॉल का पालन करेंगे।

इंग्लैंड के साथ भिड़ने के बाद पाकिस्तान की टीम सोमवार को न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी। जहां पाकिस्तान की टीम को त्रिकोणीय सीरीज में हिस्सा लेना है।  इस सीरीज में तीसरी टीम बांग्लादेश है।

Cyclone Explained: चक्रवात कैसे बनता है और बंगाल की खाड़ी में ज्यादा तूफान क्यों आते हैं?

11,200 मेगावाट की सियांग परियोजना पर बढ़ा विवाद, गिरफ्तारियों के खिलाफ अरुणाचल में आज बंद का ऐलान

जस्टिस भुइंया के बयान ने छेड़ी सामाजिक बहस, समाज में तानाशाही पनपने का खतरा क्यों बताया?

India Renewable Energy Summit: PM मोदी करेंगे रिन्यूएबल एनर्जी समिट का शुभारंभ, 130 से अधिक देश होंगे शामिल

Cyclone Murasu: आंध्र प्रदेश में आज टकराएगा भीषण मुरासु चक्रवात, 120 kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं