जोशना चिनप्पा (फोटो- सोशल मीडिया) 
खेल

एशियन गेम्स पर टिकी जोशना चिनप्पा की नजरें, बोली- देश के लिए लाऊंगी मेडल

जोशना चिनप्पा ने भारत की शीर्ष स्क्वैश खिलाड़ी हैं। 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में चिनप्पा ने दीपिका पल्लीकल के साथ मिलकर डबल्स में उन्होंने गोल्ड जीता था।

संजय सिंह बिष्ट

Joshna Chinappa: भारतीय स्क्वैश स्टार जोशना चिनप्पा को तमिलनाडु विद्युत बोर्ड मुख्यालय में आयोजित विशेष समारोह में सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुभा वेंकटेशन और थानालक्ष्मी सेकर को भी उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए सम्मान मिला।

अपने देश का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व- जोशना चिनप्पा

आईएएनएस से बात करते हुए पद्मश्री जोशना चिनप्पा ने कहा, "मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। मैं 2017 से टीएनईबी का हिस्सा हूं और उन्होंने मुझे और मेरे करियर को बहुत सहारा दिया है। मुझे इतने सालों तक बोर्ड का प्रतिनिधित्व करने, तमिलनाडु सरकार का हिस्सा होने, अपने राज्य और अपने देश का प्रतिनिधित्व करने पर बहुत गर्व है।"

अगला लक्ष्य एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करना- जोशना चिनप्पा

उन्होंने कहा, "मेरा अगला लक्ष्य एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में जगह बनाना है और देश के लिए कई पदक जीतना है। मैं इसके लिए धीरे -धीरे अपने कदम बढ़ा रहीं हूं। एशियन गेम्स से पहले कई और टूर्नामेंट है, जिस पर मेरा फोकस है।"

चिनप्पा ने कहा, "तमिलनाडु सरकार ने पिछले कुछ सालों में खिलाड़ियों का काफी सहयोग किया है। मेरे जैसे एथलीट अगर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल रहे हैं, तो इसमें तमिलनाडु सरकार का बड़ा सहयोग है। सरकार आर्थिक रूप से एथलीट को सहयोग करती है। सरकार युवा प्रतिभाओं को भी आगे लाने के लिए उन्हें मंच प्रदान कर रही है।"

जोशना चिनप्पा ने भारत की शीर्ष स्क्वैश खिलाड़ी हैं। 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में चिनप्पा ने दीपिका पल्लीकल के साथ मिलकर डबल्स में उन्होंने गोल्ड जीता था। राष्ट्रमंडल खेलों में स्क्वैश में भारत का यह पहला गोल्ड था।

इस सफलता के बाद चिनप्पा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा है। 2022 और 2024 में ग्लासगो विश्व चैंपियनशिप में उन्होंने डबल्स में गोल्ड जीता था। एशियन चैंपियनशिप 2017 और 2019 में सिंगल्स में गोल्ड और 2024 एशियन चैंपियनशिप में मिक्स डबल्स में गोल्ड जीता था।

चिनप्पा सबसे कम उम्र की भारतीय महिला राष्ट्रीय चैंपियन थीं और 18 खिताबों के साथ सबसे ज़्यादा राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीतने की रिकॉर्ड धारक हैं। 2024 में, उन्हें भारत सरकार द्वारा भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

एजेंसी इनपुट के साथ

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी