खेल

न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, कोरोना की चपेट में आए मिचेल सैंटनर

काजल चोपड़े

नयी दिल्ली: न्यूजीलैंड की टीम (New Zealand) आयरलैंड के खिलाफ वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलने वाली है। लेकिन, आयरलैंड के दौरे पर जाने से पहले न्यूजीलैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner Corona Positive) कोविड -19 पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कारण अब वह देरी से आयरलैंड दौरे जाएंगे। 

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बताया कि, मिचेल सैंटनर शुक्रवार को पॉजिटिव आने के बाद रविवार शाम की फ्लाइट को मिस करेंगे। बता दें कि, मिचेल उन चार खिलाडियों में से एक थे जो, वनडे सीरीज के लिए रविवार की रात को आयरलैंड के दौरे के लिए उड़ान भरने वाले थे। 

वहीं, 30 साल टॉम लैथम को आयरलैंड के खिलाफ वनडे और तीन टी20 मैचों के अलावा स्कॉटलैंड के खिलाफ दो टी20 और नीदरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैचों के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी मिल सकती है। बता दें कि,  टी20 सीरीजों के लिए मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। 

Delhi CJP Protest LIVE: सरकार पर हमलावर CJP, फोन हैक करने का गंभीर आरोप

कौन सा अपराध किया था जो दादी का अंतिम चेहरा तक नहीं देखने दिया? दिपके परिवार का फूटा गुस्सा

मैं गांव जा रहा हूं, रिहाई के बाद अभिजीत दिपके का पोस्ट, कहा- CJP न पीछे हटेगी, न डरेगी

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र