-विनय कुमार
रविवार, 30 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका और भारत के बीच मुकाबला हुआ। यह इस ताज़ा वर्ल्ड कप में भारत का तीसरा मैच था, जिसमें (India vs South Africa T20 World Cup, 2022) टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में टीम के सभी सीनियर सूरमा ढुस्स हो गए। केवल मिडिल ऑर्डर के मारक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का बल्ला चला। उन्होंने 68 रनों की पारी खेली। इस धमाकेदार पारी की बदौलत उनके अंतरराष्ट्रीय करियर को एक नई उपलब्धि मिली।
सूर्यकुमार यादव पाकिस्तान के कप्तान Babar Azam और विकेटकीपर-ओपनर Mohammad Rizwan वाले ख़ास क्लब में शामिल हो गए हैं। जिस सूची में मोहम्मद रिज़वान टॉप पर हैं। दूसरे पायदान पर बाबर आज़म हैं। गौरतलब है कि रिज़वान ने साल 2021 में कुल खेले, यानी किसी एक कैलेंडर ईयर में, 29 T20I Cricket मैचों में कुल 1326 रन अपने नाम जोड़े थे। जिसमें एक सेंचुरी और 12 हाफ सेंचुरी शामिल रहे। अब तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं सूर्यकुमार यादव।
बाबर आजम ने भी साल 2021 में कुल खेले 29 T20I मैचों में 1 सेंचुरी और 9 हाफ सेंचुरी की बदौलत कुल 939 रन बनाए थे। उनकी बैटिंग ऐवरेज 37.56 रही थी। अगर सूर्यकुमार यादव भारत के अगले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ खेल जाते हैं, तो वे बाबर आज़म को पछाड़ सकते हैं।
सूर्यकुमार यादव ने इस साल अब तक खेले कुल 26 T20I मैचों में 183.69 की स्ट्राइक रेट से कुल 935 रन बनाए हैं, जिसमें 8 अर्धशतक शामिल हैं। सेंचुरी शामिल है। गौरतलब है कि इस साल के आरंभिक महीनों में सूर्यकुमार यादव ने विराट कोहली (Virat Kohli) का T20I Cricket में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ था।
बीते रविवार, 30 अक्टूबर को पर्थ में साउथ अफ्रीका के खिलाफ (India vs South Africa T20 World Cup, 2022, Perth) खेले गए मैच में धमाकेदार बल्लेबाज़ी करते हुए 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 40 गेंदों में 68 रन की पारी खेली थी। उन्हीं की बदौलत भारत की लाज बची और भारत का स्कोर 100 पार जा पाया और टीम इंडिया के खाते में 9 विकेट पर 133 रन आया। बहरहाल, इस मुकाबले में टीम इंडिया की खराब फील्डिंग की वजह से हार हो गई। साउथ अफ्रीका ने 2 गेंद शेष रहते 5 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।
आपको याद दिला दें कि ताज़ा वर्ल्ड कप ICC T20 World Cup, 2022 में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने अब तक खेले 3 मैचों में 178.66 की स्ट्राइक रेट से कुल 134 रन बना लिए हैं, जिसमें 2 हाफ सेंचुरी शामिल हैं। इस वर्ल्ड कप में अब तक उन्होंने 15 चौके और 4 छक्के ठोके हैं।