रूमेशा थरंगा और नीरज चोपड़ा   (सोर्स - सोशल मीडिया)
खेल

Neeraj Chopra के सामने फिर दीवार बने Rumesha! 9 सेंटीमीटर से जीते, लगातार तीसरी बार स्टार भारतीय को हराया

Neeraj Chopra Javelin: लॉजेन डायमंड लीग में रुमेश थरंगा ने नीरज चोपड़ा को 9cm से हराकर गोल्ड जीता। नीरज ने 88.05m थ्रो किया, जबकि रुमेश ने 88.14m फेंककर कब्जा जमाया।

सृष्टि मौर्य

Rumesha Tharanga Beats Neeraj From 9 cm: स्विट्जरलैंड के लॉजेन में शुक्रवार रात हुए जैवलिन इवेंट में एक बार फिर नीरज चोपड़ा और रुमेश थरंगा पथिरागे के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। भारतीय स्टार नीरज ने शानदार 88.05 मीटर का थ्रो किया, लेकिन वह पहले स्थान पर नहीं पहुंच सके। श्रीलंका के 23 वर्षीय रुमेश थरंगा पथिरागे ने 88.14 मीटर का थ्रो करके खिताब अपने नाम कर लिया।

रुमेश का थ्रो नीरज से सिर्फ 9 सेंटीमीटर ज्यादा था। नीरज ने इसके बाद अपने बाकी प्रयासों में वापसी की कोशिश की, लेकिन वो रुमेश को पीछे नहीं छोड़ सके। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 86.69 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

लगातार तीसरी बार पड़े भारी

लॉजेन में मिली जीत के साथ रुमेश ने लगातार तीसरी बार नीरज चोपड़ा को दूसरे स्थान पर धकेला है। इससे पहले जून में दोहा डायमंड लीग में भी रुमेश ने नीरज को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल किया था।

इसके बाद ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भी रुमेश ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि नीरज को सिल्वर से संतोष करना पड़ा। अब लॉजेन में भी यही कहानी दोहराई गई।

क्या हो गया नीरज को?

नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था। उस समय उन्हें इस खेल का सबसे बड़ा सितारा माना जाता था और ऐसा लग रहा था कि उन्हें चुनौती देना आसान नहीं होगा।

हालांकि, पेरिस ओलंपिक 2024 में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने नीरज को पीछे छोड़कर गोल्ड जीता और नीरज को सिल्वर मेडल मिला। इसके बाद अरशद के प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिली, जबकि नीरज खुद भी चोट से परेशान रहे।

नई चुनौती में फस गए है नीरज

अब नीरज के सामने नई चुनौती रुमेश थरंगा पथिरागे के रूप में खड़ी है। नीरज से करीब पांच साल छोटे रुमेश ने पिछले कुछ मुकाबलों में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। सीमित संसाधनों के बावजूद उनकी मेहनत और आत्मविश्वास ने उन्हें दुनिया के उभरते हुए बड़े जैवलिन सितारों में शामिल कर दिया है।

नीरज के लिए अब सबसे बड़ी चुनौती अपने पुराने दबदबे को वापस हासिल करना और रुमेश की लगातार मिल रही चुनौती का जवाब देना होगी।

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन से AIMIM ने बनाई दूरी, बोले- बेगानी शादी में मेरा क्या काम?

INDIA Alliance Protest Live: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, खाली कराया जा रहा आकाशवाणी भवन

देश को मिला नया वायुसेना अध्यक्ष, एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को सौंपी गई कमान

ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से नोटिस, सीईसी के खिलाफ दायर याचिका पर इस दिन होगी सुनवाई

By Election 2026: बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी की 6 सीटों पर चुनाव संपन्न, 9 को आएंगे नतीजे