खेल

भारतीय गेंदबाज मोहम्‍मद शमी को बड़ा झटका, पत्नी हसीन जहां को हर महीने देना होगा इतना गुजारा भत्ता

काजल चोपड़े

नई दिल्ली: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की मुश्किलें बढ़ गई है। मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चा में रहते है। अब एक बार फिर वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्ख़ियों में आए है। कोलकाता (Kolkata) की अदालत ने मोहम्मद शमी को अपनी अलग रह रही पत्नी हसीन जहां (Hasin Jahan) को 50 हजार रुपये मासिक गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया। यह फैसला अलीपुर कोर्ट की जज अनिंदिता गांगुली ने सुनाया है। हालांकि, कोर्ट के इस फैसले से हसीन जहां खुश नहीं है। 

दरअसल, मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की पत्नी ने हसीन जहां ने 10 लाख रुपये मासिक गुजारा भत्ता मिलने की मांग की थी। हसीन जहां साल 2018 में 10 लाख रुपये मासिक भत्ता की मांग करते हुए  एक कानूनी याचिका दायर की थी। याचिका में हसीन जहां ने कहा था कि वह अपने खुद के खर्चे के लिए 7 लाख और बेटी की परवरिश के लिए तीन लाख रुपये प्रति महीने गुजारा भत्ता चाहती हैं। हालांकि, कोलकाता कोर्ट के फैसले के खिलाफ हसीन जहां उच्च न्यायालय में अपील कर सकती हैं।

साल 2018 में मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहे। शमी की पत्नी हसीन जहां ने उनपर घरेलू हिंसा, मैच फिक्सिंग, दहेज उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद शमी ने अपनी पत्नी के आरोपों पर सफाई दी थी। बाद में शमी और हसीन जहां अलग-अलग हो गए थे।

शमी (Mohammed Shami) ने खुद पर लगाए गए आरोपों पर सफाई देते हुए कहा था, 'हसीन और उनके परिवार के लोग कह रहे हैं कि बैठकर सब मुद्दों पर बात करेंगे। लेकिन मैं नहीं जानता कि कौन उन्हें भड़का रहा है। हमारे पर्सनल लाइफ के बारे में चल रही हैं वह सब पूरी तरह झूठ है। मेरे खिलाफ कोई बड़ी साजिश है। मुझे बदनाम करने या मेरा करियर खत्म करने की यह कोशिश है।'

इंदौर प्रभार छोड़ने से पहले दिल्ली में इन नेताओं से मिले CM मोहन यादव, जानें किस मुद्दे पर हुई चर्चा

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

योगी-अखिलेश में कौन मारेगा बाजी? BJP-सपा के बीच सिर्फ 0.29% का फासला, सर्वे में आया चौंकाने वाला आंकड़ा

छठ पूजा का मजाक उड़ाना पड़ा भारी? यश माहेश्वरी के खिलाफ FIR, महिला आयोग ने DGP को दिए निर्देश

भारत का निर्यात 49.5 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर, महंगाई भी 6% के पार; RBI बुलेटिन में क्या-क्या?