मोहम्मद सिराज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
खेल

रोहित शर्मा के कारण ही...मोहम्मद सिराज ने तोड़ी चुप्पी, बताया चैंपियंस ट्रॉफी में ना खेलने का कारण

सिराज ने अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शामिल न होने के पीछे जो वजह बताई है। सिराज की इस बात की अब हर जगह चर्चा हो रही है। बता दें कि सिराज के इस टूर्नामेंट के लिए नॉन-ट्रैवलिंग रिजर्व के लिए चुना गया था।

संजय सिंह बिष्ट

स्पोर्ट्स डेस्क: हाल में ही भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की ट्रॉफी को रोहित शर्मा की कप्तानी में अपने नाम किया था। इस ट्रॉफी में भारतीय टीम के कई नियमित खिलाड़ी नहीं  खेल रहे थे. इस लिस्ट में एक नाम तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का भी है। मोहम्मद सिराज भारतीय के नियमित गेंदबाज में से एक हैं। जिसका मतलब हुआ कि इंडियन टीम में सिराज एक मुख्य गेंदबाज का स्थान रखते हैं। लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम मैनेजमेंट ने उन्हें भारतीय टीम के स्क्वॉड का हिस्सा नहीं बनाया था। अब उन्होंने इसके पीछे की वजह बताई है।

सिराज ने अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शामिल न होने के पीछे जो वजह बताई है। सिराज की इस बात की अब हर जगह चर्चा हो रही है। बता दें कि सिराज के इस टूर्नामेंट के लिए नॉन-ट्रैवलिंग रिजर्व के लिए चुना गया था। फिर टीम को उनकी जरूरत नहीं पड़ी और सिराज इस बड़े टूर्नामेंट में दल का हिस्सा नहीं बन पाए। इस बार में सिराज ने अब खुल कर बात की है।

सिराज ने कहा है कि, "जब आप देश के लिए खेलते हैं, तो आपको काफी आत्मविश्वास मिलता है। एक इंटरनेशनल खिलाड़ी के रूप में  आप हमेशा आईसीसी इवेंट खेलना चाहते हैं। शुरुआत में, मैं यह पचा नहीं पाया कि मैं टीम का हिस्सा नहीं था।"

इसके आगे मोहम्मद सिराज ने कहा कि,  "रोहित भाई  भी वही करते हैं जो टीम के लिए सबसे अच्छा होता है और इसलिए उन्होंने ऐसा किया। उनके पास बहुत अनुभव है और उन्हें पता था कि उस ट्रैक पर तेज गेंदबाज ज्यादा काम नहीं आएंगे। उन्हें पता था कि स्पिनर उपयेगी साबित होंगे और इसलिए उन्होंने मुझे नजर अंदाज करने का फैसला किया।"

आईपीएल 2025 में मोहम्मद सिराज गुजरात जाएंट्स की टीम का हिस्सा है। हालांकि इस साल के आईपीएल की शुरुआत सिराज के लिए अच्छी नहीं रही है। पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले ही मैच में सिराज काफी महंगे साबित रहे। उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पैल में 54 रन दिए।

सही कदम न उठाते तो पता नहीं क्या होता... पीएम मोदी ने की जांबाज पायलट कैप्टन स्मित की  प्रशंसा

Jantar Mantar Protest LIVE: जंतर मंतर पर बवाल, 500 से अधिक लोग हिरासत में लिए गए

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, SIT जांच से फॉरेंसिक ऑडिट तक, 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई

आकाश आनंद ने फिर खेला बुआ कार्ड, मायावती से मांगी माफी, कहा- कभी किसी और पार्टी में नहीं जाऊंगा