मिचेल मार्श (फोटो- सोशल मीडिया) 
खेल

लखनऊ सुपर जायंट्स के नए नवाब बने मिचेल मार्श, छू लिया 500 रनों का जादुई आंकड़ा, ऐसा करने वाले इकलौते बल्लेबाज

Mitchell Marsh Recrod in IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार बल्लेबाज Mitchell Marsh ने आईपीएल 2026 में 500 रन पूरे कर लिए हैं। वह लगातार दो सीजन में ऐसा करने वाले एलएसजी के पहले बल्लेबाज बने हैं।

संजय सिंह बिष्ट

Mitchell Marsh 1st LSG batter to aggregate 500+ runs in successive IPL Season: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा और टीम प्लेऑफ की दौड़ से भी बाहर हो चुकी है। हालांकि इस सीजन टीम के कुछ खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से फैंस को काफी प्रभावित किया है। उनमें सबसे बड़ा नाम मिचेल मार्श का रहा, जिन्होंने पूरे सीजन बल्ले से लगातार शानदार प्रदर्शन किया।

राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में पार किया बड़ा आंकड़ा

19 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मिचेल मार्श ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। इस मैच के दौरान उन्होंने आईपीएल 2026 में 500 रन पूरे कर लिए। खास बात यह है कि वह लगातार दो आईपीएल सीजन में 500 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले लखनऊ सुपर जायंट्स के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। पिछले सीजन में भी मार्श का बल्ला जमकर बोला था। आईपीएल 2025 में उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 627 रन बनाए थे। अब एक बार फिर उन्होंने अपनी निरंतरता साबित करते हुए टीम के लिए अहम पारियां खेली हैं। लखनऊ की ओर से अब तक कोई दूसरा बल्लेबाज यह उपलब्धि हासिल नहीं कर सका है।

मार्श और इंग्लिस ने दी विस्फोटक शुरुआत

राजस्थान के खिलाफ मैच में मिचेल मार्श ने जोश इंग्लिश के साथ पारी की शुरुआत की और दोनों बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 100 से ज्यादा रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इतना ही नहीं, दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर इस सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स की सबसे तेज टीम फिफ्टी का रिकॉर्ड भी बना दिया। टीम ने सिर्फ 3.3 ओवर में 50 रन पूरे कर लिए। इससे पहले चेन्नई के खिलाफ लखनऊ ने 3.4 ओवर में टीम फिफ्टी लगाई थी। लगातार चौथी बार लखनऊ की ओपनिंग जोड़ी ने 50 से ज्यादा रन की साझेदारी की है, जो टीम के लिए एक बड़ा सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

शतक से चूके मार्श, इंग्लिस ने भी खेली तूफानी पारी

मैच में जॉश इंग्लिस ने भी शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 60 रन ठोक दिए। अपनी पारी में उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाए। इंग्लिस इस सीजन अब तक चार मैचों में करीब 200 के स्ट्राइक रेट से रन बना चुके हैं और दो अर्धशतक भी लगा चुके हैं।

वहीं दूसरी ओर मिचेल मार्श शतक के बेहद करीब पहुंच गए थे। उन्होंने 57 गेंदों में 97 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। हालांकि वह 3 रन से अपना शतक पूरा करने से चूक गए, लेकिन उनकी इस पारी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह इस सीजन लखनऊ के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल हैं।

Weather Alert: दिल्ली से बिहार तक बरसेगा कुदरत का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट, उफनती नदियों से तबाही के आसार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, सोशल मीडिया अपील पर जुटी भारी भीड़, पुलिस ने लिया एक्शन

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश, कुछ जगहों पर जलभराव

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में