भारत बनाम पाकिस्तान (फोटो- सोशल मीडिया) 
खेल

IND vs PAK Final: हम भारत को हराने का दम रखते हैं, पाक कप्तान सलमान आगा का चैलेंज, बोले- टीम है खास

India Vs Pakistan: एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर भारत को चुनौती दी है। कप्तान सलमान आगा ने कहा कि उनकी टीम भारत को भी मात दे सकती है।

प्रतीक पाण्डेय

Asia Cup Final 2025: एशिया कप 2025 का फाइनल अब भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 11 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। जीत के बाद पाक कप्तान सलमान अली आगा ने बड़ा बयान देते हुए भारतीय टीम को सीधे चुनौती दी। उन्होंने कहा कि उनकी टीम खास है और किसी भी टीम को हराने का माद्दा रखती है।

दुबई में खेले गए सुपर-4 मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 135 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में बांग्लादेश की टीम 124 रनों पर सिमट गई। पाकिस्तान के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम को दबाव में रखा। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने एशिया कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

सलमान आगा ने टीम को बताया ‘स्पेशल’

मैच के बाद कप्तान सलमान आगा ने कहा कि यह जीत साबित करती है कि उनकी टीम कुछ अलग है। उन्होंने माना कि बल्लेबाजी में थोड़ी कमियां हैं लेकिन टीम इस पर काम कर रही है। सलमान बोले, “हम जानते हैं हमें क्या करना है। हम भारत के खिलाफ भी पूरी ताकत से उतरेंगे और जीतने की कोशिश करेंगे।”

भारत-पाकिस्तान फाइनल 28 सितंबर को

अब भारत और पाकिस्तान की टीमें तीसरी बार इस टूर्नामेंट में आमने-सामने होंगी। यह महामुकाबला 28 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें खिताब के लिए पूरी तैयारी में जुट गई हैं और फैन्स के बीच इस भिड़ंत को लेकर खासा उत्साह है।

शाहीन आफरीदी ने दिखाया ऑलराउंड खेल

मैच में शाहीन शाह आफरीदी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 13 गेंदों पर 19 रन बनाए और फिर गेंदबाजी में 3 अहम विकेट झटके। उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। शाहीन ने कहा, “छोटा टारगेट होने पर शुरुआती विकेट लेना जरूरी था और वही हमारी रणनीति थी।”

बांग्लादेश के कप्तान ने बल्लेबाजों को ठहराया जिम्मेदार

बांग्लादेश की ओर से कप्तानी कर रहे जाकेर अली ने हार के लिए अपनी बल्लेबाजी लाइनअप को दोष दिया। उन्होंने कहा, “हमारी गेंदबाजी अच्छी रही लेकिन बैटिंग ने पिछले दो मैचों में निराश किया है।” पाकिस्तान की इस जीत ने भारत-पाक फाइनल को और भी रोमांचक बना दिया है। कप्तान सलमान के बयान से साफ है कि पाकिस्तान टीम भारत को हराने के इरादे से उतरेगी। अब देखना होगा कि 28 सितंबर को कौन बनेगा एशिया का सरताज।

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान

तिरंगे की शान में ड्यूटी निभाते हुए कांस्टेबल ए. धर्मराज ने गंवाई जान, CM विजय ने परिवार को दिए 30 लाख

NEET में 570 अंक फिर भी नहीं मिली सीट तो बदली राह, 21 की उम्र में शुभांगी ने क्रैक कीं 5 सरकारी नौकरियां