मैरी कॉम पर पूर्व पति ने लगाया आरोप, फोटो- नवभारत 
खेल

Mary Kom: मैरी कॉम पर पूर्व पति का बड़ा आरोप, जूनियर बॉक्सर के साथ अफेयर का दावा, विवादों में 'सुपरमॉम'

Mary Kom Ex Husband: 6 बार की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर मैरी कॉम और उनके पूर्व पति करुंग ऑनलर के बीच विवाद गहरा गया है। ऑनलर ने मैरी कॉम पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और उनके करियर को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं

प्रतीक पाण्डेय

Mary Kom Husband Controversial Statement: भारतीय बॉक्सिंग की दिग्गज एमसी मैरी कॉम इन दिनों अपनी निजी जिंदगी और पूर्व पति के साथ चल रहे कानूनी व जुबानी जंग को लेकर सुर्खियों में हैं। उनके पूर्व पति करुंग ऑनलर ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए मैरी कॉम पर शादी के बाद जूनियर बॉक्सर के साथ अफेयर होने का आरोप लगाया है।

मैरी कॉम के पूर्व पति करुंग ऑनलर ने न्यूज एजेंसी से बातचीत में कई चौंकाने वाले दावे किए हैं। ऑनलर के अनुसार, साल 2013 में मैरी कॉम का एक जूनियर बॉक्सर के साथ अफेयर चल रहा था। उन्होंने बताया कि इस बात को लेकर उन दोनों के बीच और उनके परिवारों के बीच काफी बड़ा झगड़ा हुआ था, हालांकि उस समय सुलह हो गई थी। ऑनलर यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे दावा किया कि साल 2017 में भी मैरी कॉम अपनी एकेडमी में काम करने वाले एक व्यक्ति के साथ रिश्ते में थीं। ऑनलर का कहना है कि उनके पास सबूत के तौर पर व्हाट्सएप मैसेज और उस व्यक्ति का नाम भी मौजूद है।

धोखाधड़ी और संपत्ति हड़पने के आरोप-प्रत्यारोप

यह पूरा विवाद तब सार्वजनिक हुआ जब मैरी कॉम ने एक टीवी शो के दौरान अपने पूर्व पति पर करोड़ों की धोखाधड़ी और संपत्ति हड़पने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। मैरी कॉम ने दावा किया था कि ऑनलर ने उनकी जानकारी के बिना उनके नाम पर लोन लिए और कुछ संपत्तियां भी अपने नाम करवा लीं। उन्होंने यह भी कहा कि पूरा घर उनकी कमाई से चलता था और ऑनलर एक रुपया भी नहीं कमाते थे। इन आरोपों के जवाब में ऑनलर ने पलटवार करते हुए कहा कि मैरी कॉम ने उन पर करोड़ों रुपये चुराने का झूठा आरोप लगाया है। उन्होंने चुनौती दी कि अगर ऐसा है तो मैरी कॉम उनका बैंक अकाउंट चेक कर सकती हैं।

'यूज एंड थ्रो' की तरह बाहर निकाला: ऑनलर

करुंग ऑनलर ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मैरी कॉम की एकेडमी की नींव रखने और उसे खड़ा करने में उनकी बहुत बड़ी भूमिका थी, लेकिन अब उन्हें "यूज एंड थ्रो" की तरह बाहर कर दिया गया है। ज्ञात हो कि मैरी कॉम और ऑनलर ने पिछले साल ही अपने तलाक की पुष्टि की थी, जिसके बाद से दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का यह सिलसिला और तेज हो गया है। 6 बार की वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी मैरी कॉम के लिए ये आरोप उनकी छवि पर एक बड़ा प्रहार माने जा रहे हैं, जबकि ऑनलर अब न्याय की मांग कर रहे हैं।

Indian Air Force Day: आसमान के जाबाजों को सलाम, जानिए 8 अक्टूबर 1932 को स्थापित भारतीय वायु सेना की गौरवगाथा

CEC ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, सर्च कमेटी पर नियमों की अनदेखी का आरोप

दिल्ली में सियासी लंच! बीजेपी का इंडिया गठबंधन पर जबरदस्त तंज, विपक्षी नेताओं को बताया गैर-जिम्मेदार

ISB के 25 साल पूरे, छात्रों के लिए 250 स्कॉलरशिप का ऐलान, देशभर में रिसर्च और फैकल्टी डेवलपमेंट पर जोर

CBI के 6 अधिकारियों पर होगी आपराधिक कार्रवाई, दिल्ली हाई कोर्ट के सामने दिया था झूठा बयान