File Photo 
खेल

मार्श टखने की सर्जरी के कारण तीन महीने तक बाहर, भारत में टेस्ट श्रृंखला नहीं खेल पायेंगे

मृणाल पाठक

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया ई आल राउंडर मिशेल मार्श अपने बायें टखने की सर्जरी के कारण भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला में नहीं खेल पायेंगे। मार्श के तीन महीने तक क्रिकेट से दूर रहने की संभावना है। इस 31 साल के आल राउंडर की ‘कीहोल' सर्जरी की गयी। 

ऑस्ट्रेलिया  के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा कि उन्हें विश्व कप से पहले मार्च में भारत के खिलाफ वनडे श्रृंखला के लिये उनके फिट होने की उम्मीद है। बेली ने एक बयान में कहा, ‘‘मिशेल हमारी टीम का अहम सदस्य है और हम इस उबरने की प्रक्रिया के समय में उनका सहयोग करेंगे और हमें उम्मीद है कि वह मार्च में भारत के खिलाफ होने वाली वनडे श्रृंखला के लिये ऑस्ट्रेलिया ई चयन के लिये उपलब्ध होंगे।''

मार्श के अलावा आल राउंडर ग्लेन मैक्सवेल भी इस टेस्ट श्रृंखला में नहीं खेल पायेंगे। मैक्सवेल दुर्घटना में चोटिल होने के बाद इससे उबर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया  फरवरी-मार्च में बार्डर गावस्कर ट्राफी के लिये चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिये भारत का दौरा करेगा। (एजेंसी)

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन

कहीं इंडिया गेट तो कहीं पवई झील के ऊपर दिखा चांद का जादू, 8 तस्वीरों में देखें Full Moon का नजारा

UP Politics: विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी की पहली सूची जारी, जानिए किस सीट से किसे मिला टिकट

कार्तिक पूर्णिमा पर दिल्ली से मुंबई तक आसमान में चमका चांद, वीडियो में देखें देशभर का खूबसूरत नजारा

Trump Tariff Plan: भारत और चीन पर फिर टैरिफ बम फोड़ने की तैयारी में ट्रंप, जानिए किस देश पर कितनी पड़ेगी मार