निकहत जरीन- मनिका बत्रा- मुरली श्रीशंकर-भवानीश मेंदीरता (डिजाइन फोटो) 
खेल

निकहत, मनिका और श्रीशंकर सहित कई खिलाड़ियों को मिलेगी वित्तीय सहायता, खेल मंत्रालय ने दी मंजूरी

अक्सा अंसारी

नई दिल्ली: मुक्केबाज निकहत जरीन (Boxer Nikhat Zareen) , लंबी कूद के एथलीट (Long Jump Athlete) मुरली श्रीशंकर (Murali Sreeshankar), टेबल टेनिस खिलाड़ी (Table Tennis Player) मनिका बत्रा (Manika Batra) और शॉटगन निशानेबाज (Shotgun Shooter) भवानीश मेंदीरता (Bhawnish Mendiratta) सहित कई शीर्ष खिलाड़ियों के विदेश में अभ्यास करने के लिए वित्तीय सहायता के आग्रह को खेल मंत्रालय ने बुधवार को यहां बैठक में मंजूरी दी।

मुक्केबाज निकहत, प्रीति पवार, प्रवीण हुडा और लवलीना बोर्गोहेन अपने कोच और फिजियो के साथ विशेष अभ्यास शिविर के लिए तुर्की की यात्रा करेंगे। पहलवान सुजीत (65 किग्रा), दीपक पूनिया (86 किग्रा) और नवीन (74 किग्रा) अप्रैल में एशियाई ओलंपिक क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट से पहले अभ्यास के लिए रूस जाएंगे। सभी सहायता मंत्रालय के लक्ष्य ओलंपिक पोडियम कार्यक्रम (टॉप्स) के तहत प्रदान की जा रही है।

पेरिस ओलंपिक का कोटा हासिल करने वाले शॉटगन निशानेबाज मेंदीरत्ता बाकू में आईएसएसएफ विश्व कप के लिए निजी कोच डेनियल डि स्पिग्नो के साथ अभ्यास के लिए इटली जाएंगे, जबकि एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता श्रीशंकर सुजोउ और दोहा में डायमंड लीग में भाग लेंगे। इस बीच तीन निशानेबाजों अनंतजीत सिंह नरुका और रायज़ा ढिल्लों (स्कीट) और राजेश्वरी कुमारी (ट्रैप) तथा पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी पलक कोहली को भी इस ओलंपिक चक्र के लिए टॉप्स के कोर ग्रुप में शामिल किया गया है।

(एजेंसी)

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान

बिलासपुर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव, पत्थरबाजी में 5 घायल; 300 पुलिसकर्मी तैनात

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा

खड़गे के मंच शुद्धिकरण मामले पर भड़के राहुल, BJP-RSS पर बोला बड़ा हमला, धामी सरकार से की FIR दर्ज करने की मांग

सरकार खुद कर रही घोटाला... मोदी सरकार पर भड़के मुरली मनोहर जोशी, कहा- शिक्षा नीति में भ्रष्टाचार का बोलबाला