मनु भाकर (सौजन्यः एक्स)  
खेल

मनु भाकर के पास है मेडल्स का खजाना, फोटो शेयर कर दिखाई अपनी पूंजी

मनु भाकर ने अब तक अपने करियर में कई मुकाबलों में हिस्सा लिया है। जहां उन्होंने कई पदक अपने नाम किए हैं। इन्हीं मेडल का कलेक्शन मनु ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वह कई सारे मेडल के बीच में बैठी दिखाई दे रही हैं।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: पेरिस ओलंपिक में भारत को नाम रोशन करने और ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली भारतीय निशानेबाज मनु भाकर इन दिनों काफी चर्चा में रहती हैं। जिस तरह से उन्होंने पेरिस में अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया था, उसकी वजह से वह आज के समय में कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं। ऐसे में अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी जमा पूंजी दिखाई हैं।

दरअसल, मनु भाकर ने अब तक अपने करियर में कई मुकाबलों में हिस्सा लिया है। जहां उन्होंने कई पदक अपने नाम किए हैं। इन्हीं मेडल का कलेक्शन मनु ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस तस्वीर में वह कई सारे मेडल के बीच में बैठी दिखाई दे रही हैं।

यह फोटो शेयर करके मनु ने लिखा- ''मैं 14 साल की थी जब मैंने शूटिंग शुरू की थी। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इतनी दूर तक पहुंच पाऊंगी। एक बार जब आप कुछ शुरू करते हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप अपने सपनों को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करें, चाहे वह कितना भी कठिन क्यों न हो। ध्यान केंद्रित रखें, प्रेरित रहें और अपने जुनून को अपनी यात्रा का ईंधन बनने दें। आगे बढ़ने वाला हर छोटा कदम आपको महानता के करीब ले जाता है। आगे बढ़ते रहें, आप जितना सोचते हैं उससे कहीं ज़्यादा करने में सक्षम हैं! और, हां, ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने का मेरा सपना जारी है।''

मनु भाकर की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो पर उनके फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। साथ ही इस तस्वीर को शेयर भी किया जा रहा है। इस फोटो में मनु भाकर की मेहनत साफ देखने मिल रही है।

जानकारी के लिए बता दें कि मनु भाकर ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान अपने ओलंपिक में जीते हुए दोनों कांस्य पदक को प्रदर्शित किए थे। पैपराजी द्वारा ली गई उनकी फोटो काफी वायरल हुई थी। जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल भी किया था। कई लोगों ने उनकी जमकर आलोचना की थी। जिसके बाद उन्होंने लोगों को करारा जवाब देते हुए कहा था कि वह गर्व के साथ मेडल पहनती हैं।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव