सोनिया गांधी और मनु भाकर (सोर्स-सोशल मीडिया) 
खेल

मनु भाकर ने सोनिया गांधी से की मुलाकात, पेरिस ओलंपिक में डबल ब्रॉन्ज मेडल जीतकर लौटी हैं भारत

ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने बुधवार को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके 10 जनपथ स्थित आवास पर मुलाकात की। मनु आज ही पेरिस से भारत वापस लौटी हैं। मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक मे दो कांस्य पदक जीतकर भारत का परचम लहराया है।

अभिषेक सिंह

नई दिल्ली: ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने बुधवार को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके 10 जनपथ स्थित आवास पर मुलाकात की। मनु आज ही पेरिस से भारत वापस लौटी हैं। मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक मे दो कांस्य पदक जीतकर भारत का परचम लहराया है। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल के सिंगल्स और सरबजोत सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में भी कांस्य पदक जीता है।

भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। इसके अलावा मनु ने सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल की मिश्रित स्पर्धा में भी कांस्य पदक जीता है। मनु भाकर बुधवार को भारत लौट आई हैं। इसके बाद उन्होंने शाम को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से मुलाकात की।

बुधवार यानी 7 अगस्त की शाम को ओलंपिक पदक विजेता भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने दिल्ली स्थित कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। सोनिया गांधी से मनु की मुलाकात कुछ देर तक चली। इसके बाद वह वहां से निकल गईं। दोनों की मुलाकात की तस्वीर भी सामने आई है।

इससे पहले बुधवार सुबह दोहरी ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर का दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। मनु ने कहा कि जिस तरह से एयरपोर्ट और होटल में मेरा स्वागत किया गया, उससे काफी अच्छा लग रहा है। मुझे बेहद खुशी है कि देश की जनता मेरा इस तरह समर्थन कर रही है।

मनु से मिले जॉन अब्राहम

अभिनेता जॉन अब्राहम ने पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतने वाली मनु भाकर से बुधवार को मुलाकात की और कहा कि इस निशानेबाज ने भारत को गौरवान्वित किया है। स्टार पिस्टल निशानेबाज मनु भाकर किसी एक ओलंपिक में दो पदक जीतने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के बाद बुधवार को जब स्वदेश पहुंचीं तो लगातार हो रही बूंदाबांदी के बावजूद सैकड़ों समर्थकों और उनके परिजनों ने यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी