नीरज चोपड़ा और मनु भाकर (सौजन्य: सोशल मीडिया)  
खेल

मनु भाकर और नीरज चोपड़ा के बीच पनप रही है मोहब्बत! वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें नीरज चोपड़ा और मनु भाकर एक दूसरे से बात करते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नीरज मनु की मां से भी बात करते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में लोग यह बात करने लगे हैं कि दोनों खिलाड़ियों के बीच मोहब्बत पनप रही है। हालांकि यह केवल अफवाह है।

मृणाल पाठक

पेरिस: पेरिस ओलंपिक 2024 का समापन 11 अगस्त को हो गया है। इसकी शुरुआत 26 जुलाई से हुई थी। भारत ने इस खेलों के महाकुंभ में टोक्यो ओलंपिक से कम मेडल जीते हैं। इस बार भारत की झोली में छह मेडल आए हैं। जिसमें से दो ब्रॉन्ज मेडल मनु भाकर ने निशानेबाजी में जीते हैं। जबकि एक सिल्वर मेडल नीरज चोपड़ा ने जीता है। इसी बीच अब यह अफवाह है कि नीरज और मनु के मोहब्बत पनप रही है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें नीरज चोपड़ा और मनु भाकर एक दूसरे से बात करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही चर्चाएं तेज हो गई है।

मनु भाकर और नीरज चोपड़ा एक दूसरे से बात करते हुए

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नीरज चोपड़ा और मनु भाकर एक दूसरे से बातचीत कर रहे हैं। तभी मनु की मां दोनों की तस्वीर लेने आ जाती है। वह कहती हैं कि एक फोटो लेना है, लेकिन मनु शरमाते हुए अपनी मां को तस्वीर लेने से मना कर देती हैं। जिसके बाद से ही लोग अब उनके रिश्ते की बात करने लगे हैं।

मनु की मां और नीरज की बातचीत

इतना ही नहीं ओलंपिक खत्म होते ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें नीरज चोपड़ा और मनु भाकर की मां बात करते दिखाई दे रहे हैं।

हालांकि इस वीडियो में यह नहीं पता चल पाया है कि दोनों के बीच असल बात क्या हुई है, क्योंकि बाहर का शोर भी वीडियो में कैद हो गया, लेकिन इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मनु की मां नीरज का हाथ लेकर अपने सिर पर रखती हैं, मानो वह उन्हें किसी बात की कसम दिला रही हों। हालांकि नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।

नेटिजन्स के बीच शुरू हुई चर्चा

इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजन्स के बीच यह बात होने लगी है कि मनु की मां नीरज से शादी को लेकर बातचीत कर रही हैं। वहीं कुछ दूसरे यूजर्स मनु की मां को सलाह दे रहे हैं कि वह नीरज को अपना दामाद बना लें। ऐसी कई तरह की चर्चाएं इन दिनों सोशल मीडिया पर हो रही है।

मनु के नाम दो पदक और नीरज ने जीता सिल्वर मेडल

जानकारी के लिए बता दें कि 22 साल की मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए निशानेबाजी में दो मेडल अपने नाम किया है। वह भारत की पहली ऐसी एथलीट हैं जिन्होंने एक ओलंपिक में दो मेडल जीता है। यह दोनों कांस्य पदक है। जबकि नीरज इस बार गोल्ड जीतने से चूक गए, लेकिन उन्होंने भाला फेंक में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया है।

राहुल गांधी ने लॉन्च किया सत्याग्रह प्लेटफॉर्म, संसद से सड़क तक साथ देने का किया वादा, बताया इसका उद्देश्य

Pargat Singh: पूरी लगन से करूंगा सेवा, पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही बोले परगट सिंह, पार्टी का जताया आभार

आंध्र प्रदेश में दवा फैक्ट्री में फटा बॉयलर, चार लोगों ने तोड़ा दम; जांच में जुटी पुलिस

भारतीय एजेंसी के हत्थे चढ़ा एक और कुख्यात! तुर्की से नवप्रीत सिंह को डिपोर्ट कर लाया, कैसे हुआ था फरार?

Kadambini Ganguly First Indian Woman Doctor: 8 बच्चों की मां, फिर भी नहीं रुकी डॉक्टरी की राह