खो-खो खेल (डिजाइन फोटो) 
खेल

राष्ट्रीय खो-खो चैम्पियनशिप में रहा महाराष्ट्र का दबदबा, हीट दर्ज कर फाइनल में पक्की की जगह

अक्सा अंसारी

नई दिल्ली: महाराष्ट्र (Maharashtra) की पुरुष (Male) और महिला (Female) टीमों ने सोमवार को यहां 56वीं राष्ट्रीय खो खो चैम्पियनशिप (Kho Kho Championship) के फाइनल (Final) में जीत दर्ज करते हुए अपना दबदबा कायम किया। इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेले गए पुरुष वर्ग के रोमांचक फाइनल में महाराष्ट्र ने रेलवे को 52-50 से हराया। इससे पहले शुरुआती दो पाली के बाद दोनों टीमें 32-32 से बराबरी पर थी और मुकाबले का नतीजा तीसरी पाली में निकला।

महिला वर्ग में भी महाराष्ट्र और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के बीच खिताबी मुकाबला काफी रोमांचक रहा। महाराष्ट्र की टीम ने कप्तान संपदा मौर्या के शानदार खेल से 18-16 से जीत दर्ज की। इससे पहले सेमीफाइनल में महाराष्ट्र की महिला टीम ने ओडिशा को 24-20 से हराया जबकि एएआई ने दिल्ली को 32-10 से पराजित किया।

पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में महाराष्ट्र ने कोल्हापुर को 30-28 , जबकि रेलवे ने ओडिशा को 24-22 से हराया। महिला और पुरुष दोनों वर्गों में विजेता महाराष्ट्र की टीमों को तीन-तीन लाख और उपविजेता टीमों को दो-दो लाख रुपये पुरस्कार के रूप दिये गये।

(एजेंसी)

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी

राघव चड्ढा ने AAP को बताया एक्स गर्लफ्रैंड, बोले- मेरी याद में कहीं हाथ की नस न काट लें