मैग्नस कार्लसन (फोटो-सोशल मीडिया) 
खेल

ब्लिट्ज चैंपियनशिप में अर्जुन एरिगैसी से हारे मैग्नस कार्लसन, गुस्से में टेबल पर मारा हाथ- VIDEO

World Blitz Championship: भारत के ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी ने कार्लसन और अब्दुसत्तोरोव को हराकर विश्व ब्लिट्ज शतरंज 2024 में पहले दिन 10 अंकों के साथ संयुक्त बढ़त बनाई।

उज्जवल सिन्हा

World Blitz Championship: वर्ल्ड ब्लिट्ज चैंपियनशिप में भारत के ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी ने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को मात दी। नौवें राउंड के दौरान कार्लसन के समय की कमी के कारण उन्हें हार का सामना करना पड़ा। हार के तुरंत बाद कार्लसन अपने गुस्से को नियंत्रित नहीं कर पाए और टेबल पर अपना हाथ मारा। उन्होंने पहले भी अपने हार का गुस्सा ऐसे ही निकाला था। जून 2025 में नॉर्वे चेस में डी गुकेश से हारने के बाद भी उन्होंने जोर से टेबल पर हाथ मारा था।

मैच के दौरान कार्लसन भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी की चाल का समय पर जवाब देने में धीमे दिखे। जब उन्होंने रानी को चलाने के लिए उठाया, तब केवल चार सेकंड बचे थे। रानी उठाते समय उनका हाथ लगने से मोहरा नीचे गिर गया। इसे उठाने में समय लग गया और अंततः चाल चलने का समय खत्म हो गया, जिससे कार्लसन को मैच हारना पड़ा।विश्व ब्लिट्ज 2024 के सह-चैंपियन कार्लसन और इयान नेपोम्नियाची के पास पहले दिन नौ अंक हैं। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अगले दिन छह और राउंड खेले जाएंगे, जिसके बाद फाइनल होगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

हार और इस घटना से नाराज होकर उन्होंने जोर से मेज पर हाथ मारा। पास से गुजर रहे एक व्यक्ति इस अचानक घटना से डर गया और दीवार की ओर झुक गया। वहीं, अर्जुन शांतिपूर्ण तरीके से अपनी कुर्सी पर बैठे रहे। जिसके बाद यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। यहां देखें वीडियो...

महिला वर्ग में कोनेरू हम्पी 61वें स्थान पर

महिला वर्ग में दो बार की विश्व रैपिड चैंपियन कोनेरू हम्पी ने पहले दिन का प्रदर्शन दोहरा नहीं पाया और 10 राउंड के बाद 5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से 61वें स्थान पर रह गईं। उनके साथ चीन की टैन झोंगयी भी हैं। महिला विश्व कप विजेता दिव्या देशमुख 6 अंकों के साथ संयुक्त रूप से 30वें स्थान पर हैं, जबकि डी हरिका और आर वैशाली 5.5 अंकों के साथ हैं। महिला वर्ग में मंगलवार को पांच और राउंड खेले जाएंगे, जिनमें से शीर्ष चार खिलाड़ी सेमीफाइनल में पहुंचेंगे।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा