पीएम मोदी (फोटो-सोशल मीडिया)  
खेल

PM Modi @75: पीएम मोदी के जन्मदिन पर मेसी ने भेजी सिग्नेचर की हुई जर्सी, दिया ये खास संदेश

Lionel Messi gifted a Jersey: अर्जेंटीना के फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी ने पीएम मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर सिग्नेचर जर्सी भेजी। मेसी दिसंबर में भारत दौरे पर आएंगे और कई शहरों में जाएंगे।

उज्जवल सिन्हा

Lionel Messi gifted a signed Jersey to PM Modi: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने पीएम मोदी के लिए सिग्नेचर की हुई जर्सी भेजी है। यह जर्सी उन्होंने प्रधानमंत्री के 75वें जन्मदिन के मौके पर भेंट की है। पीएम मोदी 17 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाएंगे। खेल उद्यमी और मेसी के दौरे के प्रमोटर सतद्रु दत्ता ने लियोनल मेसी से मुलाकात की। इस दौरान मेसी ने उन्हें पीएम मोदी के लिए यह जर्सी दी है।

शतद्रु दत्ता ने आईएएनएस से कहा, "मेसी ने पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन के मौके पर एक जर्सी भेजी है। जब मेसी भारत आएंगे, तो हम प्रधानमंत्री से मुलाकात करने की कोशिश करेंगे। मेसी लंबे वक्त बाद भारत आ रहे हैं। वह पहली बार दिल्ली और मुंबई आएंगे। 13 दिसंबर को मेसी कोलकाता आएंगे। अगले दिन वह मुंबई पहुंचेंगे। 15 दिसंबर को दिल्ली पहुंचकर इवेंट में शिरकत करेंगे।"

भारतीय फुटबॉल और आईएसएल पर चर्चा

उन्होंने कहा, "मेसी के साथ हमने भारतीय फुटबॉल पर चर्चा की। हमने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) पर बात की। उन्होंने हमारी बातों को बहुत ध्यान से सुना। मेसी को पता है कि भारत में क्रिकेट बहुत मशहूर है। अर्जेंटीना की टीम हॉकी भी खेलती है, तो उन्हें इस खेल के बारे में भी पता है। इसके बाद मैंने मेसी को बॉलीवुड के बारे में बताया। जब मेसी सऊदी अरब में खेले थे, तो उस समय बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने उनसे मुलाकात की थी। मैंने सदी के महानायक के बारे में भी मेसी से बात की।"

मेसी को दी गई असम की खास चाय

शतद्रु दत्ता ने फुटबॉल स्टार को असम की चाय भेंट की है। उन्होंने कहा, "मेसी अर्जेंटीना की चाय बहुत पसंद करते हैं। मैंने उन्हें असम की चाय दी। मैंने यहां की चाय की विशेषता बताई। मेसी ने कहा कि वह इसे जरूर टेस्ट करेंगे। इसके साथ ही मैंने उन्हें भारत के भोजन की विशेषताएं और विविधताओं के बारे में जानकारी दी।"

मेसी के दौरे से फुटबॉल को मिल सकती है नई ऊर्जा

दत्ता मानते हैं कि मेसी के आने से भारत में फुटबॉल को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा, "भारत में शानदार फुटबॉल स्टेडियम हैं। मेसी के भारत में आने से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। वह एक वर्ल्ड चैंपियन हैं। भारत इस समय खेलों में शानदार प्रदर्शन कर रहा है। ओलंपिक में भारत का प्रदर्शन सराहनीय है। क्रिकेट में टीम शानदार खेल रही है। हमें उम्मीद है कि भारत फुटबॉल में भी जल्द शानदार प्रदर्शन करेगा।" (आईएएनएस)

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज