किलियन एमबाप्पे (सौजन्य-IANS) 
खेल

FIFA Golden Boot 2026: मेसी-रोनाल्डो सब छूटे पीछे! किलियन एम्बाप्पे ने बना डाला ऐतिहासिक रिकॉर्ड, देखें VIDEO

FIFA Kylian Mbappe Record: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बाप्पे ने 10 गोल और 4 असिस्ट के साथ लगातार दूसरी बार गोल्डन बूट जीतकर इतिहास रच दिया। देखें उनके सबसे तेज गोल का वीडियो।

प्रिया जैस

Kylian Mbappe World Cup Golden Boot: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फ्रांस के कप्तान किलियन एमबाप्पे ने कभी न टूटने वाला रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाले फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बाप्पे ने गोल्डन बूट जीता। वहीं, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में स्पेन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर खिताब को अपने नाम किया। स्पेन ने दूसरी बार विश्व कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

किलियन एम्बाप्पे ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कुल 10 गोल और 4 असिस्ट किए। एम्बाप्पे ने लगातार दूसरे विश्व कप में गोल्डन बूट जीतने के साथ ही इतिहास रच दिया। वह यह कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। एम्बाप्पे से पहले विश्व कप में कोई भी खिलाड़ी लगातार दो वर्ल्ड कप में गोल्डन बूट नहीं जीत सका है।

लियोनेल मेसी पीछे छूटे

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी रहे। मेसी ने इस विश्व कप में 8 गोल किए, लेकिन फाइनल में उनका जादू नहीं चल सका। ऐसी उम्मीद लगाई जा रही थी मेसी खिताबी मुकाबले में एम्बाप्पे से आगे निकल सकते हैं, लेकिन वह स्पेन के मजबूत डिफेंस को मैच में एक बार भी नहीं भेद सके।

https://twitter.com/FIFAWorldCup/status/2079037174704418935

तीसरे स्थान के लिए इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बाप्पे दो गोल करने के साथ ही मेसी से आगे निकल गए थे। फीफा विश्व कप के इतिहास में भी सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड एम्बाप्पे के ही नाम दर्ज हो गया है। वह इस मेगा इवेंट में कुल 22 गोल कर चुके हैं। मेसी 21 गोल के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

स्पेन ने 16 साल बाद जीता खिताब

स्पेन ने फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना को हराने के साथ ही 16 साल बाद फीफा विश्व कप के खिताब को अपने नाम किया। दोनों ही टीमों के डिफेंस ने खिताबी मुकाबले में जबरदस्त प्रदर्शन किया और 90 मिनट में कोई भी गोल नहीं हो सका। इसके बाद मैच अतिरिक्त समय में पहुंचा, जहां फेरान टोरेस ने गोल करते हुए स्पेन को दूसरी बार चैंपियन बनाया। इसके साथ ही मेसी और अर्जेंटीना का लगातार दूसरी और कुल चौथी बार वर्ल्ड कप को जीतने का सपना अधूरा रह गया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां