FIFA 2026: एम्बाप्पे ने तोड़ा मेसी का रिकॉर्ड, फिर भी हीरो बने साका; इंग्लैंड ने 6-4 से जीता कांस्य पदक

England vs France: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड ने फ्रांस को 6-4 से हराकर कांस्य पदक जीता। मैच में साका ने हैट्रिक लगाई, वहीं एम्बाप्पे ने मेसी का वर्ल्ड कप गोल रिकॉर्ड तोड़ा।
FIFA 2026: Mbappé breaks Messi's record, yet Saka emerges as the hero; England wins bronze medal 6-4.
बुकायो साका (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

England Won Bronze In FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के तीसरे स्थान के मुकाबले में इंग्लैंड ने फ्रांस को 6-4 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। 10 गोलों से भरपूर इस मुकाबले में जहां एक ओर फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बाप्पे ने इतिहास रचते हुए फीफा वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया, वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड के स्टार विंगर बुकायो साका ने शानदार हैट्रिक लगाकर पूरी महफिल लूट ली।

बुकायो साका का शानदार गोल

मैच की शुरुआत से ही इंग्लैंड ने आक्रामक अंदाज अपनाया। तीसरे ही मिनट में डेक्लान राइस ने गोल करके टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद एजरी कोन्सा ने शानदार हेडर के जरिए स्कोर 2-0 कर दिया। फ्रांस की डिफेंस पूरी तरह बिखरी नजर आई और बुकायो साका ने पहले हाफ में दो गोल दागकर इंग्लैंड को 4-0 की मजबूत बढ़त दिला दी।

एम्बाप्पे ने किए अपने 22 गोल पूरे

दूसरे हाफ में फ्रांस ने जोरदार वापसी की कोशिश की। कप्तान किलियन एम्बाप्पे ने दो शानदार गोल दागे, जबकि ब्रैडली बारकोला और उस्मान डेम्बेले ने भी गोल कर मुकाबले को रोमांचक बना दिया। एम्बाप्पे के इन दो गोलों के साथ उनके वर्ल्ड कप करियर में कुल 22 गोल हो गए और उन्होंने लियोनेल मेसी (21 गोल) को पीछे छोड़ते हुए फीफा वर्ल्ड कप इतिहास के सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

हालांकि फ्रांस की वापसी ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। इंग्लैंड ने लगातार हमला जारी रखा और बुकायो साका ने अपना तीसरा गोल कर हैट्रिक पूरी की। इसके बाद जूड बेलिंघम ने देर से गोल कर इंग्लैंड की जीत पर मुहर लगा दी। बेलिंघम ने इस वर्ल्ड कप में अपना सातवां गोल भी दर्ज किया।

मेसी के पास आगे बढ़ने का आखरी मौका

एम्बाप्पे ने टूर्नामेंट में कुल 10 गोल के साथ गोल्डन बूट की रेस में भी बढ़त बना ली है। वहीं, लियोनेल मेसी के नाम फिलहाल 8 गोल हैं और उनके पास स्पेन के खिलाफ होने वाले फाइनल में इस आंकड़े को बढ़ाने का आखिरी मौका होगा।

इंग्लैंड का पहला पोडियम फिनिश ब्रांज मेडल

ये मुकाबला कई मायनों में ऐतिहासिक रहा। 1982 में हंगरी की एल साल्वाडोर पर 10-1 की जीत के बाद ये फीफा वर्ल्ड कप का सबसे ज्यादा गोल वाला मैच रहा। साथ ही तीसरे स्थान के मुकाबले में भी पहली बार कुल 10 गोल देखने को मिले। इंग्लैंड ने इस जीत के साथ 1966 में विश्व कप जीतने के बाद पहली बार किसी वर्ल्ड कप में पोडियम फिनिश हासिल करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

Navbharat Live
navbharatlive.com