खेल

क्या तीसरे वनडे मैच में कुलदीप यादव को मिलेगा मौका? 'मैन ऑफ द मैच' बनने के बाद 'चाइनामैन' गेंदबाज ने कही ये बड़ी बात

काजल चोपड़े

नयी दिल्ली: भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka 2nd ODI Match) के बीच गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डन में तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया। यह मैच भारतीय टीम ने अपने नाम करते हुए सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत ने इस सीरीज को जीतकर आने वाले वर्ल्ड को के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।

वहीं, कोलकाता में खेला गए मैच में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने कमाल कर दिखाया। उन्होंने शानदार गेंदबाजी की। लेकिन, अब सवाल यह है कि, क्या कुलदीप को तीसरे मैच में खेलने का मौका मिलेगा?

दरअसल, इससे पहले भी कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने अपना हुनर दिखाया है। कई बार भारतीय टीम को कुलदीप ने मुश्किल से निकाला है। इसके बावजूद भी उन्हें कई बार टीम से बाहर रखा गया है। ऐसा ही कुछ ईशान किशन के साथ भी हो रहा है। ईशान किशन भी अच्छे फॉर्म म होने के बावजूद टीम से बाहर चल रहे है। वहीं शानदार लय में चल रहे सूर्यकुमार यादव को भी टीम में मौका नहीं मिल पा रहा है।

वहीं, कोलकाता में श्रीलंका को दूसरे वनडे मैच में 3 विकेट लेने वाले कुलदीप यादव ने मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड लेने के बाद कहा, "पिछले साल से मैं अपनी मजबूती के बारे में सोचने की कोशिश कर रहा हूं और ज्यादा नहीं सोच रहा।" उन्होंने कहा, "जब भी मुझे मौका मिलता है मैं सिर्फ अच्छा करने के बारे में सोचता हूं। मैं अपनी गेंदबाजी का काफी लुत्फ उठा रहा हूं।"

इंदौर प्रभार छोड़ने से पहले दिल्ली में इन नेताओं से मिले CM मोहन यादव, जानें किस मुद्दे पर हुई चर्चा

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

योगी-अखिलेश में कौन मारेगा बाजी? BJP-सपा के बीच सिर्फ 0.29% का फासला, सर्वे में आया चौंकाने वाला आंकड़ा

छठ पूजा का मजाक उड़ाना पड़ा भारी? यश माहेश्वरी के खिलाफ FIR, महिला आयोग ने DGP को दिए निर्देश

भारत का निर्यात 49.5 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर, महंगाई भी 6% के पार; RBI बुलेटिन में क्या-क्या?