खेल

केएल राहुल की शादी में शामिल नहीं होंगे यह भारतीय खिलाड़ी, बीसीसीआई ने बताई वजह

काजल चोपड़े

नई दिल्ली: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वह बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी (Athiya Shetty) के संग शादी करने वाले है। फ़िलहाल राहुल श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेल रहे है। इस सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच 15 जनवरी रविवार को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। बता दें कि, भारतीय टीम सीरीज में 2-0 से आगे है। 

राहुल  (KL Rahul) ने दूसरे वनडे में नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। इस सीरीज के भारत और न्यूजीलैंड के बीच भिड़त होने वाली है। भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। वहीं, बीसीसीआई ने शुक्रवार को सीरीज के लिए टीम घोषित की। राहुल को दोनों ही टीमें जगह नहीं मिली है। बीसीसीआई ने बताया कि राहुल पारिवारिक कारणों से टीम का हिस्सा नहीं हैं। 

मिली हुई जानकारी के मुताबिक, राहुल (KL Rahul) और आथिया 23 जनवरी को मुंबई में शादी करने जा रहे हैं। हालांकि इस शादी में विराट कोहली से लेकर रोहित शर्मा तक शायद ही शामिल हो सकें। 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच 24 जनवरी को खेला जाने वाला है। यह मैच दोपहर 1.30 बजे से इंदौर में खेला जाना है। ऐसे में राहुल के साथी खिलाड़ियों की उनकी शादी में शामिल होने की संभावना कम है। 

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन

कहीं इंडिया गेट तो कहीं पवई झील के ऊपर दिखा चांद का जादू, 8 तस्वीरों में देखें Full Moon का नजारा

UP Politics: विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी की पहली सूची जारी, जानिए किस सीट से किसे मिला टिकट

कार्तिक पूर्णिमा पर दिल्ली से मुंबई तक आसमान में चमका चांद, वीडियो में देखें देशभर का खूबसूरत नजारा

Trump Tariff Plan: भारत और चीन पर फिर टैरिफ बम फोड़ने की तैयारी में ट्रंप, जानिए किस देश पर कितनी पड़ेगी मार