खो खो वर्ल्ड कप (फोटो-सोशल मीडिया) 
खेल

Kho Kho World Cup: 13 जनवरी से होगा खो खो वर्ल्ड का आगाज, भारत का पहला मुकाबला नेपाल से; जाने कब खेला जाएगा मुकाबला

खो खो वर्ल्ड कप की शुरुआत 13 जनवरी से हो रही है। यह टूर्नामेंट इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेला जाएगा। वर्ल्ड कप के लिए पुरुष में 20 और महिला में 19 टीमें भाग लेंगी। इसमें कुल 23 देशों की टीम भाग ले रही है।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क: खो खो वर्ल्ड कप की शुरुआत 13 जनवरी से हो रही है। यह टूर्नामेंट इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेला जाएगा। वर्ल्ड कप के लिए पुरुष में 20 और महिला में 19 टीमें भाग लेंगी। इसमें कुल 23 देशों की टीम भाग ले रही है। खो खो वर्ल्ड कप का आयोजन 13 जनवरी से 19 जनवरी तक किया जाएगा। भारतीय पुरुष टीम अपना पहला मुकाबला 13 जनवरी को नेपाल के खिलाफ खेलेगी। वहीं भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जनवरी से साउथ कोरिया के खिलाफ करेगी।

आज खो खो वर्ल्ड कप का पहला मैच खेला जाएगा। जिसके लिए वर्ल्ड कप ट्रॉफी का अनावरण कर दिया गया है। आज से इस वर्ल्ड कप की शुरुआत होने जा रही है। भारत का पहला मुकाबला रात 8 बजकर 30 मिनट से शुरू होगी। इसमें भाग लेने वाले प्रतियोगियों का कहना है कि यह टूर्नामेंट केवल प्रयास के मामले में ही नहीं बल्कि रणनीतिक सोच के मामले में भी उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन लाने में अहम होगा। पोलिश पुरुष टीम के सदस्य कोनराड ने कहा कि खो खो एक बहुत ही सुंदर लेकिन थकाऊ खेल है जिसमें आप अपने दिमाग को व्यस्त रखते हुए भी स्वतंत्र रूप से दौड़ सकते हैं।

भारतीय पुरुष टीम का शेड्यूल

  • 13 जनवरी: भारत बनाम नेपाल
  • 14 जनवरी: भारत बनाम ब्राजील
  • 15 जनवरी: भारत बनाम पेरू
  • 16 जनवरी: भारत बनाम भूटान

भारतीय टीम का पहला मुकाबला नेपाल के साथ होगा। यह मुकाबला 13 जनवरी को होगा। इससे ही खो खो वर्ल्ड कप की शुरुआत होगी। वहीं 14 जनवरी को भारत का दूसरा ब्राजील से होगा। इसके बात तीसरा मुकाबला पेरू से 15 जनवरी को खेला जाएगा। लीग का आखिरी मुकाबला भूटान के खिलाफ खेला जाएगा। यह मुकाबला 16 जनवरी को खेला जाएगा।

अगर भारतीय टीम लीग स्टेज के मुकाबले जीतने में सफल रहती है और नॉक आउट स्टेज में पहुंचती है तब क्वार्टरफाइनल मुकाबला 17 जनवरी को खेला जाएगा। अगर क्वार्टरफाइनल मुकाबले में जीत हासिल करने में सफल रहती है तो सेमीफाइनल 18 और फाइनल 19 जनवरी को खेला जाएगा।

खो खो वर्ल्ड कप के लिए भारतीय पुरुष टीम:

प्रतीक वायकर (कप्तान), प्रबानी सबर, मेहुल, सचिन भारगो, सुयश गर्गटे, रामजी कश्यप, शिवा पोथिर रेड्डी, आदित्य गणपुले, गौतम एम.के., निखिल बी, आकाश कुमार, सुब्रमणि वी., सुमन बर्मन, अनिकेत पोटे, एस. रोकेसन सिंह, स्टैंडबाय: अक्षय बंगारे, राजवर्धन शंकर पाटिल, विश्वनाथ जानकीराम।

दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा, मुंबई-पुणे-नागपुर समेत कई शहरों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

IndiGo से भरिए विदेश की उड़ान; 2028 से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की तैयारी, CEO विली का बड़ा ऐलान

शरद पवार पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टरों की निगरानी में

PM मोदी ने की पुणे मेट्रो की पिंक लाइन की तारीफ, जानें रूट, लागत और इसकी 3 बड़ी खूबियां

Explainer: न अनाथालय, न वृद्धाश्रम... नीता अंबानी का 100 एकड़ में बनेगा अनंत आश्रय, जानें क्या है खास?